7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्टिकल-370 के मुद्दे पर सरकार के कदम से खुश हैं बबीता फोगाट और राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Babita Phogat राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दो स्वर्ण औश्र एक रजत पदक दिला चुकी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 5 Aug 2019, 6:52 PM IST

Babita phogat

नई दिल्ली : राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 के खंड-एक को छोड़कर बाकी सारे खंड हटाने का संकल्प पेश किया है। इस पर राज्यसभा में बहस तो चल ही रही है, साथ में सोशल मीडिया पर भी दिग्गज हस्तियां अपने विचार रख रहे हैं। इस मुद्दे पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए देश की महिला पहलवान बबीता फोगाट ( Babita Phogat ) ने ट्वीट कर कहा- लठ गाड़ दिया। वहीं पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक पदक विेजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ( Rajyavardhan Singh Rathore ) ने भी खुशी जाहिर की।

बबीता फोगाट ने जाहिर की खुशी

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दो स्वर्ण और एक रजत पदक दिला चुकी बबीता फोगाट सरकार के इस निर्णय से काफी खुश दिख रही हैं। ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने लिखा- 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।'

कश्मीर में कर्फ्यू जैसे माहौल के बीच धोनी का कूल अंदाज, जवानों के साथ खेलते नजर आए वॉलीबॉल

जम्मू-कश्मीर मामले पर इरफान पठान का ट्वीट, मेरा दिल और दिमाग घाटी में है

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी रखे अपने विचार

इस पर मशहूर निशानेबाज और पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार के इस फैसले की प्रशंसा की। राठौड़ ओलंपिक में भारत को मेडल दिला चुके हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- यह उन सभी शहीद सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कश्मीर में अपनी जान गंवाई है। आर्टिकल 370 जा रहा है... जा रहा है... गया।