दरअसल, धोनी इन दिनों इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर कश्मीर घाटी में सेना की ड्यूटी निभा रहे हैं। धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।