scriptविधानसभा चुनावः कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने पेश की चुनाैती, धर्मनिरपेक्ष हैं तो शाहीन बाग जाकर दिखाएं | Assembly elections: Congress presented electoral in front of Kejriwal if secular go to Shaheen Bagh | Patrika News
राजनीति

विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने पेश की चुनाैती, धर्मनिरपेक्ष हैं तो शाहीन बाग जाकर दिखाएं

कांग्रेस ने केजरीवाल पर लगाया नरम हिंदुत्व का आरोप
जो धर्मनिरपेक्ष है वो शाहीन बाग जाएगा
अभी कांग्रेस को केजरीवाल की नीति पर भरोसा नहीं है

नई दिल्लीFeb 02, 2020 / 02:09 pm

Dhirendra

pc_chako.jpeg
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने सीएम अरविंद केजरीवाल से सीएए एवं एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने केजरीवाल पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम अरविंद केजरीवाल खुद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं तो शाहीन बाग जाकर दिखाएं। अभी तक वो सीएए आैर एनपीआर आैर एनआरसी के खिलाफ जारी प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए शाहीन बाग नहीं गए। इस मसले पर उनका स्टैंड स्पष्ट नहीं है।
पीसी चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं।
अब दिल्ली की राजनीति में लगेगा पीएम मोदी का तड़का, 3 फरवरी को करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार

उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून ( सीएए ) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) पर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां बयान जारी कर रही हैं और विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित हो रहे हैं लेकिन केजरीवाल नहीं बोल रहे। इसीलिए हम कहते हैं कि आप भाजपा की बी टीम है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती देते हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना ही चाहिए। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मनिरक्ष लोगों की है लेकिन केजरीवाल नरम हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं।
AIMIM प्रमुख ओवैसी ने शाह पर निशाना, कहा- हिंदू हित की बात करने वाला ही राज करेगा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस आम आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी तो कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पूरे देश में जो भी पार्टी भाजपा के खिलाफ है उसके साथ हम गठबंधन करेंगे लेकिन केजरीवाल को लेकर हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह भाजपा के खिलाफ हैं।

Home / Political / विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने पेश की चुनाैती, धर्मनिरपेक्ष हैं तो शाहीन बाग जाकर दिखाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो