scriptमहाराष्ट्र और हरियाणा : कांग्रेस के तंवर ने चुनाव समिति से दिया इस्तीफा तो निरूपम ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी | Bad news for Congress from Maharashtra and Haryana | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र और हरियाणा : कांग्रेस के तंवर ने चुनाव समिति से दिया इस्तीफा तो निरूपम ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने कांग्रेस की चुनाव समिति से जुड़ी सभी समितियों से इस्तीफा दे दिया है तो निरूपम ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी।

Oct 04, 2019 / 07:58 am

Mazkoor

sanjay nirupam

मुंबई/चंडीगढ़ : जैसे-जैसे हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस का संकट गहराता जा रहा है। दोनों राज्यों में पार्टी का अंतर्कलह चरम पर पहुंच गया है। दोनों राज्यों में कांग्रेस के भीतर गहरा असंतोष दिखाई पड़ रहा है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने चुनाव समिति से जुड़ी सभी समितियों से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं महाराष्ट्र मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी छोड़ देने की धमकी दी है।

तंवर ने पत्र के जरिये लगाया अनदेखी का आरोप

अशोक तंवर ने ट्विटर पर एक पत्र जारी कर टिकट बंटवारे अपनी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस उनकी उपेक्षा कर रही है। इसलिए वह यह कदम उठा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी का वोट शेयर 5-6% तक बढ़ाया था, इसके बावजूद लोग उनके ही नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर उन्होंने विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में पैसे लेकर टिकट बेचे जा रहे हैं।

 

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी

दूसरी तरफ महाराष्ट्र से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है। संजय निरुपम ने भी टिकट वितरण में अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऐसा लगता है कि पार्टी को अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने सिर्फ नाम की सिफारिश की थी। अब उन्हें पता चला है कि उसे भी खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह ऐसी हालत में चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे। यह उनका आखिरी फैसला है। उन्होंने धमकी भरी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि उम्मीद है कि पार्टी को गुड बाय कहने का वक्त नहीं आएगा। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व जिस तरह का व्यवहार कर रहा है, उससे लगता है कि वह दिन अब दूर नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/MaharashtraAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / महाराष्ट्र और हरियाणा : कांग्रेस के तंवर ने चुनाव समिति से दिया इस्तीफा तो निरूपम ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो