scriptकैबिनेट विस्तार से पहले आज नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात करेगी कांग्रेस! | Before cabinet expansion, Congress will meet Nitish Kumar, Tejashwi Yadav today | Patrika News
राजनीति

कैबिनेट विस्तार से पहले आज नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात करेगी कांग्रेस!

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में जेडीयू और आरजेडी महागठबंधन सरकार का 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कांग्रेस मुलाकात करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मंत्री पदों को लेकर काफी अहम है।

नई दिल्लीAug 14, 2022 / 09:04 am

Shaitan Prajapat

Congress  Nitish Kumar Tejashwi Yadav

Congress Nitish Kumar Tejashwi Yadav

Bihar Cabinet Expansion : बिहार की राजनीतिक बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी से महागठबंधन कर सरकार बना ली है। स्वतत्रंता दिवस के दूसरे दिन यानी 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार से पहले आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से कांग्रेस मुलाकात करेगी। माना जा रहा है कि मंत्री पदों को लेकर इस दौरान चर्चा हो सकती है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ राज्य सचिवालय में बैठक के बाद नीतीश ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार करने जा रहे है। अब सभी की निगाहें इस बात पर ठिकी है कि नई कैबिनेट में कौन कौन से मंत्री को शामिल होंगे।

 

काफी अहम है कांग्रेस नीतिश-तेजस्वी के साथ मुलाकात
कैबिनेट विस्तार से पहले आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कांग्रेस के साथ अहम मुलाकात होने वाली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नई कैबिनेट में मंत्री पद को लेकर चर्चा हो सकता है। बता दें कि एक पहले ही तेजस्वी यादव दिल्ली से लौट है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लेफ्ट के सीताराम येचुरी, डी राजा समेत कई नेताओं से तेजस्वी की दिल्ली में मुलाकात हुई है।

यह भी पढ़ें

बिहार में 16 को महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार, 24 को फ्लोर टेस्ट



आरजेडी और जेडीयू के बीच 50-50 फार्मूला
जेडीयू के एक विधायक ने बताया कि कैबिनेट विस्तार को लेकर आरजेडी और जेडीयू के बीच 50-50 फार्मूला तय किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस और हम को जदयू के कोटे से कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। वहीं वामदलों को राजद अपने कोटे में समायोजित करेगी।

यह भी पढ़ें

बिहारः सत्ता गंवाते ही NDA के 3 सांसद पाला बदलने को तैयार



कांग्रेस को मिल सकता है स्पीकर का पद
माना जा रहा है कि नीतीश कैबिनेट में कुल 35 मंत्री होंगे जिनमें सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। स्पीकर का पद आरजेडी या कांग्रेस को मिल सकता है। आपको बता दें कि महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल सात पार्टियां हैं।

Home / Political / कैबिनेट विस्तार से पहले आज नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात करेगी कांग्रेस!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो