नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) को लेकर सभी संस्पेंस को दूर करते हुए चिराग पासवान ने साफ कर दिया है लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के तहत जनता दल यूनाइटेड ( Janta Dal United ) के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। एलजेपी मुखिया ने इसके पीछे जेडीयू के साथ वैचारिक मतभेदों को मुख्य वजह बताया है। इस फैसले से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चिराग पासवान चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनकी राय है कि अब बिहार की जनता नेतृत्व में परिवर्तन चाहती है।