31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार सीएम नीतीश कुमार का बयान, कहा- ‘लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चाहें तो मुझे गोली मरवा दें और वे कुछ नहीं कर सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 26 Oct 2021, 7:13 PM IST

bihar cm nitish kumar says lalu yadav can shoot me if he wants

bihar cm nitish kumar says lalu yadav can shoot me if he wants

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बिहार वापसी के बाद राज्य में राजनीति चरम पर है। लालू प्रसाद विपक्षियों पर इन दिनों हमलावर नजर आ रहे हैं। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि लालू प्रसाद यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा सकते हैं। अब नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आना तय है। बता दें कि बिहार सीएम ने यह बयान लालू प्रसाद यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया है।

लालू के बयान पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया
पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने 3 साल बाद बिहार की दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के दौरान वापस आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए का विसर्जन करने आए हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के इसी बयान पर बेहद तल्ख भरे अंदाज में जवाब दिया है। नीतीश ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें और कुछ नहीं कर सकते।

राजद में कलह पर साधी चुप्पी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कहना है कि मैं अस्वस्थ था, जिसके कारण लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर सका। अब बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए मैं यहां आया हूं। 27 अक्टूबर को मैं कुशेश्वर अस्थान और तारापुर उपचुनाव सीटों पर जनता को संबोधित करूंगा। हालांकि अपने दोनों बेटों के बीच चल रहे विवाद को लेकर राजद सुप्रीमो कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 11 की मौत और 15 घायल

इस दौरान लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में तेजस्वी ने पार्टी को और मजबूत किया है। साथ ही एनडीए और नीतीश कुमार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, आज बिहार की जनता सत्ताधारी दलों के बजाए तेजस्वी पर भरोसा करती है। इसके साथ ही लालू ने उपचुनाव में दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा भी किया है।