scriptबिहार: सिर्फ एक चैनल के एग्जिट पोल में बन रही है NDA की सरकार | Bihar Election: NDA will rule Bihar, says news24 | Patrika News
राजनीति

बिहार: सिर्फ एक चैनल के एग्जिट पोल में बन रही है NDA की सरकार

न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल में बिहार के 243 सीटों में से
एनडीए को 155 सीटें मिल रही हैं, यानी स्पष्ट बहुमत

Nov 05, 2015 / 07:33 pm

Rakesh Mishra

Narendra modi

Narendra modi

नई दिल्ली। बिहार में आखिरी चरण के लिए मतदान खत्म होने साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक एग्जिट पोल इससे उलट दावे कर रहा है। न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल की बात की जाए तो बिहार में ना सिर्फ एनडीए को बढ़त मिलेगी, बल्कि स्पष्ट बहुमत के साथ उनकी सरकार भी बन जाएगी।

न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल में बिहार के 243 सीटों में से एनडीए को 155 सीटें मिल रही हैं, यानी स्पष्ट बहुमत। वहीं महागठबंधन को 83 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं अन्य के खाते में महज 5 सीटें ही आएंगी। आपको बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुतमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। हालांकि बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह तो स्पष्ट रूप से 8 नवंबर को पता चलेगा। इन दिन बिहार में हुए वोटिंग की मतगणना शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि न्यूज 24 और चाणक्य का एग्जिट पोल तो एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिला रहा है। वहीं इंडिया टुडे और सिसरो के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिल रहा, लेकिन वह महागठबंधन से आगे निकल रहा है। इस एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 120 सीटें और महागठबंधन को 117 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं।

Home / Political / बिहार: सिर्फ एक चैनल के एग्जिट पोल में बन रही है NDA की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो