scriptBihar Election: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने थामा हाथ का साथ | Bihar Election: Sharad Yadav's daughter Subhashini Raj Rao joins Congress | Patrika News
राजनीति

Bihar Election: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने थामा हाथ का साथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ( Subhashini Raj Rao ) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व सांसद काली पांडे ने भी कांग्रेस का हाथ थामा, गोपालगंज के कुचायकोट से भरा पर्चा।
फिलहाल सुभाषिनी राज राव के बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े होने की कोई चर्चा नहीं।

Bihar Election: Sharad Yadav's daughter Subhashini Raj Rao joins Congress

Bihar Election: Sharad Yadav’s daughter Subhashini Raj Rao joins Congress

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं और कई दल नए-नए चेहरों व अन्य पार्टियों के लोगों को जोड़ने में जुटे हैं। इस कड़ी में बुधवार को लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ( Subhashini Raj Rao ) ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं, एक पूर्व सांसद काली पांडे ने भी कांग्रेस की सदस्यता हासिल की।
बिहार समेत अन्य राज्यों के चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश, पहली बार किया जाएगा यह काम

मीडिया से रूबरू होते हुए सुभाषिनी राज राव ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में उन्हें शामिल करने के लिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आभारी हैं। सुभाषिनी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने उनसे पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था।
इसके अलावा बुधवार को ही एक पूर्व सांसद काली पांडे ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। काली पांडे वर्ष 1984 में बिहार के गोपालगंज से निर्दलीय सांसद चुने गए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1316310798931685376?ref_src=twsrc%5Etfw
इस मौके पर पांडे ने कहा कि अब भविष्य कांग्रेस पार्टी का है और वह अपने घर वापस आ गए हैं। इससे पहले काली पांडे ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।
कल 15 अक्टूबर से Unlock 5.0 के अंतर्गत से क्या खुलेगा और क्या नहीं? देखिए पूरी सूची और गाइडलाइंस

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुभाषिनी राज राव बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से मैदान में उतरेंगी या नहीं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस मौके पर कहा कि दोनों नेता बिहार में पार्टी और महागठबंधन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने नीतीश कुमार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के बाद जनता दल यूनाइडेट पार्टी को छोड़ दिया था। वहीं, बिहार में कांग्रेस इस बार 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
https://youtu.be/2VevN4VGV2Q

Home / Political / Bihar Election: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने थामा हाथ का साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो