2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: दागी मंत्रियों को लेकर JDU में बगावत, विधायक बीमा भारती ने मंत्री पर लगाए वसूली और हत्या के आरोप

बिहार में राजनीतिक घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एनडीए से अलग होने के बाद जेडीयू ने महागठबंधन की सरकार तो बना ली, लेकिन परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। दागी मंत्रियों को लेकर विरोधियों के साथ-साथ अब पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Aug 2022, 10:20 AM IST

Bihar Politics JDU MLA Bima Bharti Accuses Minister Lesi Singh Of Extortion And Murder

Bihar Politics JDU MLA Bima Bharti Accuses Minister Lesi Singh Of Extortion And Murder

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही सियासी संग्राम शुरू हो गया है। कैबिनेट का गठन करने के साथ ही नीतीश सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई। मंत्रिमंडल में कई दागी नेताओं को शामिल करने को लेकर एक ओर जहां विरोधी दल नीतीश सरकार पर दबाव बनाने में लगे हैं, वहीं अब पार्टी के अंदर से भी बगावती सुर सुनाई पड़ रहे हैं। बिहार की पूर्व मंत्री और जेडीयू की विधायक बीमा भारती अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने प्रदेश की खाद्य मंत्री लेसी सिंह को हटाने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले नीतीश सरकार में कानून मंत्री बनाए गए कार्तिकेय कुमार सिंह को लेकर भी जमकर बवाल मचा। लेफ्ट ने कार्तिकेय के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

पूर्णियां के धमदाहा से विधायक लेसी सिंह के मंत्री बनते ही जेडीयू में भी बगावत की आवाज बुलंद हो गई है। वैसे तो नीतीश कैबिनेट में कई मंत्री दागी हैं। लेकिन जेडीयू को सबसे ज्यादा परेशानी लेसी सिंह को लेकर हो रही है।

लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद रुपौली की जेडीयू विधायक बीमा भारती भड़क गईं हैं। जेडीयू विधायक ने लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इतना ही नहीं विधायक बीमा भारती ने खाद्य मंत्री लेसी सिंह पर वसूली और मर्डर कराने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें - लालू यादव ने बताया 2024 का प्लान, बोले- तानाशाह सरकार को हटाना हमारा मकसद


ये पहली बार नहीं है कि लेसी सिंह और बीमा भारती आमने सामने हैं। पहले भी दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। इसकी वजह है दोनों के पतियों का नाम इलाके के बाहुबलियों में शुमार होना।

लेसी सिंह के पति बूटन सिंह की लालू-राबड़ी राज में हत्या कर दी गई थी, जबकि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल भी बाहुबली हैं।


नीतीश के कैबिनेट विस्तार के साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं। खुद अपनी ही पार्टी की विधायक बीमा भारती लेसी सिंह को कैबिनेट में जगह दिए जाने से इतनी नाराज हैं कि उन्होंने पार्टी में धमकी तक दे डाली है। बीमा भारती ने तुरंत लेसी सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है।

इतना ही नहीं बीमा भारती ने कहा है कि, अगर उनकी मांग नहीं मानी गई या उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगी। यानी इस्तीफे के बदले इस्तीफे की धमकी बीमा भारती ने दी है।

बताया जा रहा है कि, लेसी सिंह, नीतीश की करीबियों में से एक है। जबकि, बीमा भारती पहले भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं, लेकिन अबकी बार बीमा भारती का पत्ता कट गया, जिसकी वजह से वो नाराज हैं।

यह भी पढ़ें - बिहार की राजनीति में फिर यादव मुस्लिम वर्चस्व