scriptयशवंत सिन्हा पर हमलावर हुई बीजेपी, केन्द्रीय मंत्री ने लगाया यह गंभीर आरोप | BJP attacked Yashwant Sinha Union minister made serious allegations | Patrika News
राजनीति

यशवंत सिन्हा पर हमलावर हुई बीजेपी, केन्द्रीय मंत्री ने लगाया यह गंभीर आरोप

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से जुड़ा है। मोदी सरकार के इस मंत्री ने यशवंत सिन्हा को गद्दार बताया है।

Oct 12, 2017 / 01:52 pm

Mohit sharma

 Yashwant Sinha

नई दिल्ली। देश की अर्थ व्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरने वाले पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को अब अपनी पार्टी के लोगों की ही मुखालफत का शिकार होना पड़ रहा है। पार्टी के नेता अब पूर्व वित्त मंत्री को लेकर हमलावर हो गए हैं। ताजा मामला केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से जुड़ा है। मोदी सरकार के इस मंत्री ने यशवंत सिन्हा को गद्दार बताया है। सुप्रिया का यह बयान यशवंत के कश्मीर में अलगाववादियों से मिलने को लेकर आया है।

 

पार्टी को देने के लिए कुछ नहीं

दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपी अध्यक्ष के बेटे जय शाह के मुद्दे पर एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि जय शाह (अमित शाह के बेटे) के मामले में बीजेपी अपनी नैतिकता खो चुकी है। उन्होंने का था कि जिस तरह केंद्रीय मंत्री उनको बचाने में जुटे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है। इसी प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय मंत्री सुप्रीयों ने कहा कि उनके पास पार्टी के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन हम जैसी नई पीढ़ी को पूरा अधिकार है कि हम हर आरोप का जवाब दें।

 

जेटली पर कसा था तंज

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक अखबार में लिखे लेख के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला था। यशवंत ने कहा कि था कि देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से हाशिए पर आ चुकी है, जिसका कारण कुछ और नहीं, बल्कि नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करना है। इस दौरान बीजेपी नेता ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव में हार के बाद भी उन्हे वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी थमा दी गई है, जिसको वह ठीक से संभाल नहीं पा रहे हैं। यशवंत सिन्हा की इस बयानबाजी को लेकर पार्टी में हलचल मच गई है।

Home / Political / यशवंत सिन्हा पर हमलावर हुई बीजेपी, केन्द्रीय मंत्री ने लगाया यह गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो