राजनीति

दिल्ली चुनावः गिरिराज सिंह के विवादित बोल- शाहीन बाग में बन रहा सुसाइड बॉम्बर्स का जत्था

Delhi Assembly Election बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का विवादित बयान
शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल
बोले-शाहीन बाग में बन रहे सुसाइड बॉम्बर्स ग्रुप

Feb 06, 2020 / 11:57 am

धीरज शर्मा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्रचार का शोर आज शाम तक थम जाएगा और इसके साथ ही शुरू हो जाएगी मतदान ( Voting ) की उलटी गिनती। 8 फरवरी को मतदान होना है ऐसे में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चरम पर पहुंच गई है।
बीजेपी ( BJP ) के विवादित बयानों से घिरे नेता गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh ) ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 ( CAA ) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं के धरने ( shaheen bagh protest ) को लेकर फिर विवादित बयान दिया है।
निर्भया केसः देश में पहले भी हो चुकी हैं एक साथ चार फांसी, शाम को 6 बजे बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे लोग

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?ref_src=twsrc%5Etfw
गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ट्विटर पर शाहीन बाग का एक वीडियो शेयर कर आंदोलन पर सवाल उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो के साथ ट्वीट किया है, ‘यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है…, यहां सुसाइड बॉम्बर्स का जत्था बनाया जा रहा है।’
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब गिरिराज सिंह ने सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाया है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा था कि पाकिस्तान जैसा देश उन जैसों के लिए ही बनाया गया है।
निर्भया गैंगरेप केस में देश के पहले नागरिक ने लिया सबसे बड़ा फैसला

देश के खिलाफ साजिश
केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो में शाहीन बाग के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राष्‍ट्रीय राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश की जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से दो दिन पहले गिरिराज सिंह का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

Hindi News / Political / दिल्ली चुनावः गिरिराज सिंह के विवादित बोल- शाहीन बाग में बन रहा सुसाइड बॉम्बर्स का जत्था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.