scriptलोकसभा चुनावा: BJP नेता कृष्ण कुमार शेहरावत AAP में शामिल, कहा- CM केजरीवाल के काम से हुए प्रेरित | BJP Leader Krishna Kumar Shehrawat joins AAP in Delhi | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनावा: BJP नेता कृष्ण कुमार शेहरावत AAP में शामिल, कहा- CM केजरीवाल के काम से हुए प्रेरित

दिल्ली में BJP नेता ने छोड़ी पार्टी
20 साल सक्रिय रहने के बाद थामा AAP का हाथ
पार्टी के सरकार चलाने के तौर-तरीकों से हुए प्रेरित

Apr 27, 2019 / 12:47 pm

Shweta Singh

Bjp leader join AAP

लोकसभा चुनावा: BJP नेता कृष्ण कुमार शेहरावत AAP में शामिल, कहा- CM केजरीवाल के काम से हुए प्रेरित

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीन चरण का मतदान हो चुका है। चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इस बीच दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, पार्टी के नेता कृष्ण कुमार शेहरावत पार्टी ने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) का हाथ थाम लिया है।

20 साल बाद छोड़ी पार्टी

करीब 20 साल तक BJP में सक्रिय रूप से रहने के बाद शेहरावत ने पार्टी का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। पार्टी में स्वागत करते हुए AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि कई राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने AAP के रूप में नया घर पाया है। जानकारी के मुताबिक शेहरावत के ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण करते समय पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य दुर्गेश पाठक और तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मौजूद थे।

CM केजरीवाल के काम से प्रभावित

AAP में शामिल होने के बाद शेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह विगत चार साल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नीतियों और सरकार चलाने के तौर-तरीकों से प्रेरित हुए हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Political / लोकसभा चुनावा: BJP नेता कृष्ण कुमार शेहरावत AAP में शामिल, कहा- CM केजरीवाल के काम से हुए प्रेरित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो