संजय जायववाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी बिहार में गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों को पीएम के विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व से अवगत कराएंगे। इसके लिए पूरे बिहार में 70 बड़ी वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों विचार रखेंगे।