भोपाल

#Live: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े मंत्री और विधायक

#Live: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े मंत्री और विधायक

भोपालMay 04, 2018 / 12:33 pm

Manish Gite

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को दोपहर 12.05 बजे भोपाल पहुंच गए। उनके स्वागत के लिए स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत महापौर आलोक शर्मा, समेत स्थानीय विधायक, सांसद भी पहुंच गए थे। शाह के आते ही सभी ने स्वागत किया। अब वे भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भेल दशहरा मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय विस्तारित बैठक में भाग लेने आए हुए हैं। वे यहां करीब छह हजार कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देने वाले हैं। इस दौरान प्रदेशभर से चुनिंदा छह हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। वे यहां उन्हें आने वाले चुनाव में जीत का मंत्र बताएंगे।


इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर पर लैंड करने वाले थे। लेकिन, थोड़ा विलंब के साथ वे 12.05 पर स्टेट हैंगर पर लैंड हुए। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई मंत्री और विधायक स्टेट हैंगर पर जमा हो गए थे।।सभी ने उनका स्वागत किया।


चुनाव का करेंगे शंखनाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश में पांच माह बाद होने जा रहे चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर से छह हजार कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर बुलाया गया है। इसमें मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, सांसद-विधायक, निकाय प्रतिनिधि से लेकर मंत्री तक शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी। शाह मध्य प्रदेश में औपचारिक तौर पर चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर सकते हैं।


आज शहर में लग सकता है कई जगह जाम
जब भी कोई रैली या धरना प्रदर्शन होता है तो शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनती रहती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 11 बजे स्टेट हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वे नरसिंहगढ़ तिराहा, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 से बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, कॅरियर कॉलेज होकर भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

800 मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे
-भाजपा मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशभर से 800 मंडल अध्यक्ष भी भोपाल पहुंच गए हैं। शाह सभी को आने वाले चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा बूथ लेवल पर कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं। बैठक में करीब 3000 कार्यकर्ता भी शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसमें बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। इन सबके साथ ही 3 हजार से अधिक सामान्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 6 हजार से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेने पहुंच गए हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.