scriptमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस | BJP release party's manifesto for Maharashtra assembly elections | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

चुनाव से ठीक 6 दिन पहले भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
संकल्प पत्र में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा

नई दिल्लीOct 15, 2019 / 02:22 pm

Prashant Jha

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही पांच साल में 1 करोड़ नौकरी देने की भी घोषणा की गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक 6 दिन पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है।

कई क्षेत्रों में तेजी से विकास करने क का वादा

संकल्प पत्र में ग्रामीण इलाकों में 30 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का वादा किया गया है। बुनियादी जरूरतों को पूरी करने के लिए 5 लाख करोड़ निवेश की भी चर्चा की गई है। इससे पहले भाजपा ने 13 अक्टूबर को हरियाणा में संकल्प पत्र जारी किया था। संकल्प पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की भी मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: सीएम फड़णवीस का बड़ा बयान, उद्धव कहेंगे तो आदित्य डिप्टी सीएम बनेंगे

https://twitter.com/ANI/status/1183968002959499264?ref_src=twsrc%5Etfw

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। वहीं 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पांच साल पहले महाराष्ट्र भ्रष्टाचार वाला राज्य था। कांग्रेस और एनसीपी ने घोषणापत्र को डायवर्ट किया है। पिछले पांच सालों में 59 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है और आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी दी जाएगी।

 

ttssssssssssss_1.jpg

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं। 2014 में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। जबकि कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर और शरद पवार की राकांपा 41 सीटें हासिल कर चौथे स्थान पर आई थी।

Home / Political / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो