scriptकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल- मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बड़े होकर खाने लगते हैं बीफ | BJP Union Minister Giriraj Singh controversial Statement on beef | Patrika News
राजनीति

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल- मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बड़े होकर खाने लगते हैं बीफ

BJP Union Minister Giriraj Singh का विवादित बयान
बच्चों के संस्कार देने के लिए स्कूलों में पढ़ाएं हनुमान चालीसा और गीता
मिशिनरी स्कूल के बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्लीJan 02, 2020 / 06:12 pm

धीरज शर्मा

giri.jpg
नई दिल्ली। बीजेपी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ( Union Minister ) गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh ) ने एक बार फिर बड़ा और विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों में गीता का श्लोक पढ़ाने और मंदिर बनाने की मांग की है।
गिरिराज सिंह ने कहा, ”मिशनरी स्कूलों में बच्चे पढ़ लिख कर डीएम, एसपी, इंजीनियर तो बन जाते हैं, लेकिन वही बच्चे जब विदेश जाते हैं तो अधिकतर गौमांस ( Beef ) का खाते हैं। उन्हें वह संस्कार ही नहीं मिल पाता है। जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही स्कूलों में गीता का श्लोक और हनुमान चालीसा पढ़ाया जाए।”
आपको बता दें कि पीएम मोदी ( PM Modi ) कई बार अपने नेताओं और मंत्रियों को हिदायत दे चुके हैं कि किसी भी तरह के विवादित बयान से बचें। बावजूद इसके कई नेता अब भी लगातार विवादित बयान देने से नहीं चूक रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यही नहीं रुके उन्होंने कहा, ”सरकारी स्कूलों में बच्चे को गीता का श्लोक, हनुम
न चालीसा पढ़ने की बात कहेंगे तो लोग कहेंगे भगवा एजेंडा लागू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्राइवेट स्कूल से होनी चाहिए।” आपको बता दें, गिरिराज सिंह गुरुवार को बेगूसराय के लोहिया नगर में भागवत कथा के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।
समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ”आज धर्म और सनातन जिंदा है इसलिए लोकतंत्र जिंदा हैं। लोग हमें कट्टरपंथी कहते हैं, हम कहां से कट्टरपंथी बन पाएंगे जब हमें पूर्वजों और धर्म ने सिखाया कि चीटियों को गुड़ खिलाने से और पेड़ में पानी देने से फल मिलता है।

Home / Political / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल- मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बड़े होकर खाने लगते हैं बीफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो