scriptअसम, केरल, बंगाल में सीरियस प्लेयर रहेगी भाजपा : शाह | BJP will be serious player in Assam, WB, Kerala elections : Amit Shah | Patrika News
राजनीति

असम, केरल, बंगाल में सीरियस प्लेयर रहेगी भाजपा : शाह

जेएनयू प्रकरण की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि वहां देशविरोधी नारे लगे और देश के टुकड़े करने की बातें हुई

Mar 20, 2016 / 12:21 am

जमील खान

amit shah

amit shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को गंभीरता से लडऩे का आह्वान कया और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देशविरोधी बातों
को जायज ठहराने के लिए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

शाह ने दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की पहली कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु तथा पुड्डुचेरी में अगले महीने होनेवाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरे जोरशोर
से उतरेगी। उन्होंने कहा, असम, केरल तथा पश्चिम बंगाल में भाजपा विशेष रूप से सीरियस प्लेयर के तौर पर उतरेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन चुनावों में पूरी ताकत से उतरें और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यक्रमों, योजनाओं तथा उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचाए। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि वह ईमानदार,पारदर्शी
तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में सफल रही है।

जेएनयू प्रकरण की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि वहां देशविरोधी नारे लगे और देश के टुकड़े करने की बातें हुई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां जाकर इन नारों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जायज ठहराने की कोशिश की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा व्यक्ति, सरकार और पार्टी की आलोचना का हम सम्मान करते हैं, लेकिन देशविरोधी बातों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शाह ने कहा कि कांग्रेस अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रही है लेकिन उसने ही आपातकाल के दौरान प्रेस के लोगों को जेल में डाल दिया था लेकिन श्री गांधी उस मुद्दे पर हमेशा खामोश रहते हैं। वामपंथी छात्र संगठनों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि माओवाद और स्टॉलिन के समर्थक लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आजादी के 68 वर्ष बाद भारत माता की जय बोलने पर बहस क्यों हो रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर मोदी सरकार के विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी मोदी पर 14 साल तक बेबुनियाद और स्तरहीन आरोप लगाती रही। वस्तु एवं सेवाकर(जीएसटी) विधेयक को देशिहत और विकास के लिए जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अहंकारी राजनीति के कारण इसे पारित नहीं होने देना चाहती।

भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए किसानों के लिये शुरू की गई फसल बीमा योजना का विस्तार से उल्लेख किया। उनका कहना था कि यह योजना खेतों पर केंद्रित है जबकि पिछली योजनाओं में ऐसा नहीं था। उन्होंने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप, कौशल विकास योजनाओं की भी चर्चा की और पूर्व सैनिकों को ‘एक रैंक एक पेंशनÓ देने को बड़ी उपलब्धि बताया।

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे कम अनुपात की आलोचना झेलते रहे हरियाणा में लिंग अनुपात 830 से बढ़़कर 903 हो गया है। मोदी सरकार की विदेश नीति को उन्होंने व्यापार नीति और समृद्धि के केंद्र में बताया और कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से विदेश नीति में सफलता मिल रही है। सुरक्षा नीति और विदेश नीति के बीच समन्वय किया जा रहा है। रक्षा तथा विदेश नीति एक दूसरे के पूरक के रूप में आगे बढ़ रही है।

दो दिन तक चलने वाली इस बैठक के एजेडा का जिक्र करने के साथ भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रमों को जोर शोर से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने बलिदान की उच्च परंपरा कायम की थी। उन्होंने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के मद्देनजर उनकी ख्याति को देश के कोने कोने तक और जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी जयंती वर्ष में उनके एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय की परिकल्पना को जन जन तक पहुंचाने की अपील भी की।

Home / Political / असम, केरल, बंगाल में सीरियस प्लेयर रहेगी भाजपा : शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो