scriptमोदी समर्थकों को प्रियंका गांधी के जवाब से खुश हुई बॉलीवुड अभिनेत्री, बोलीं- वॉट अ रॉक स्टार | bollywood actress happy to priyanka gandhi give possitve reply to modi supporters | Patrika News
राजनीति

मोदी समर्थकों को प्रियंका गांधी के जवाब से खुश हुई बॉलीवुड अभिनेत्री, बोलीं- वॉट अ रॉक स्टार

मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को प्रियंका ने दिया जवाब
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की प्रियंका के जवाब की सराहना
बोलीं- चुनावी माहौल में लाजवाब प्रतिक्रिया

May 14, 2019 / 01:06 pm

धीरज शर्मा

priyanka gandhi

मोदी-मोदी समर्थकों को प्रियंका गांधी के जवाब से खुश हुई बॉलीवुड अभिनेत्री, बोलीं- वॉट अ रॉक स्टार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण अब करीब है। ऐसे में राजनीतिक दल अपना हर कदम जीत की ओर बढ़ाना चाहते हैं। खास तौर पर कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। पांच साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए हर दांव चल रही है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी की भी राजनीति में एंट्री हो गई। इस चुनाव में भले प्रियका गांधी लड़ नहीं रही हों लेकिन तारीफ जमकर बंटोर रही हैं। इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया है एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का, जिन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की जमकर तारीफ की है। जी हां स्वरा भास्कर इस लोकसभा चुनाव में काफी सक्रिय हैं और इस बार उन्होंने प्रियंका गांधी को रॉक स्टार बताया है।
https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफों को पुल बांध दिए। प्रियंका गांधी के काफिले का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस ट्वीट के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा.. ‘वॉट अ रॉक स्टार’ प्रियंका गांधी। दरअसल इस वीडियो में प्रियंका रोड शो के दौरान अपनी गाड़ी में जा रही हैं। सड़क पर खड़े लोग ‘मोदी मोदी’ के नारे लगा रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गाड़ी से उतरकर इन लोगों के पास जाती हैं और कहती हैं कि आप अपनी जगह, हम अपनी जगह..ऑल द बेस्ट। इतना कहकर प्रियंका दोबारा गाड़ी में बैठ कर चली जाती है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार प्रचार के दौरान अपनी पहल की वजह से सुर्खियां बंटोर रही हैं। इससे पहले यूपी में एक ट्यूमर की शिकायत वाली एक बच्ची को अपने निजी विमान से एम्स भेजना हो या फिर, मध्यप्रदेश में बैरिकेड पार कर के अपने प्रशंसकों के बीच जाना हों प्रियंका लगातार लोगों की नजरों में अपनी सकारात्मक छवि बना रही हैं। अब अभिनेत्री स्वरा भास्कार का ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

Home / Political / मोदी समर्थकों को प्रियंका गांधी के जवाब से खुश हुई बॉलीवुड अभिनेत्री, बोलीं- वॉट अ रॉक स्टार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो