scriptChitrakoot By-election: खर्च करने में भी कांग्रेस से पिछड़ गए भाजपा प्रत्याशी | congress candidate spent more than its bjp rival | Patrika News
सतना

Chitrakoot By-election: खर्च करने में भी कांग्रेस से पिछड़ गए भाजपा प्रत्याशी

नीलांशु ने 9.98 लाख व शंकरदयाल ने 7.48 लाख खर्च किए, चुनाव आयोग के छाया प्रेक्षण के अनुसार

सतनाNov 15, 2017 / 01:31 pm

suresh mishra

congress candidate spent more than its bjp rival

congress candidate spent more than its bjp rival

सतना। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशी को चुनाव खर्च की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रत्याशियों द्वारा दी गई जानकारी को सही माने, तो चित्रकूट उपचुनाव में सबसे ज्यादा खर्च कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहे। इस तरह देखा जाए तो जनता का मत पाने व खर्च करने के मामले में शंकर दयाल दूसरे नंबर पर ही रहे।
जबकि सबसे कम खर्च निर्दलीय प्रत्याशी शिववरण ने किया। आयोग (छाया प्रेक्षण के अनुसार) को दी गई जानकारी अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने चुनाव के दौरान कुल 9.98 लाख रुपए खर्च किए हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी ने 7.48 लाख रुपए खर्च किए हैं।
रितेश तीसरे स्थान पर
निर्दलीय प्रत्याशी रितेश त्रिपाठी चुनाव के दौरान प्रचार-प्रचार में खर्च करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान कुल 1.37 लाख रुपए खर्च किए। वहीं बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी ने चुनाव में 74,540 रुपए खर्च कर वो चौथे स्थान पर हैं। अन्य निर्दलीय प्रत्याशी खर्च के मामले में पचास हजार के ऊपर ही नहीं पहुंच पाए हैं।
शंकर ने चाय-नाश्ता, तो नीलांशु ने सभा में
चुनाव आयोग को दी गई जानकारी अनुसार भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी ने चाय, नाश्ता, समोसा , पान, वाहन, स्टेशनरी में सबसे ज्यादा राशि खर्च किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु ने चुनाव सभा, प्रचार रथ, फ्लेक्स, होर्डिंग, कार्यालय और वाहनों में सबसे ज्यादा राशिखर्च की।
राधा ने नहीं दी जानकारी
चित्रकूट उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राधा भी मैदान में थी। वो एक मात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने आयोग को खर्च की जानकारी नहीं दी है। जबकि अन्य 11 प्रत्याशियों ने जानकारी उपलब्ध कराई है। सभी ने 7 नवंबर तक के खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। हालांकि मतदान के एक माह बाद तक यह ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सकता है। राधा के पास समय है।
शिववरन ने सबसे कम खर्च किया
निर्दलीय प्रत्याशी शिववरन ने चित्रकूट उपचुनाव के दौरान सबसे कम खर्च किए हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराने जहां लाखों रुपए खर्च किए, वहीं शिववरन ने मात्र 10 हजार रुपए खर्च कर चुनाव लड़े।
ऐसा रहा खर्च
– शंकर दयाल त्रिपाठी भाजपा 7,48,771
– नीलांशु चतुर्वेदी कांग्रेस 9,98,315
– अवध विहारी मिश्रा निर्दलीय 28,850
– महेश साहू निर्दलीय 67,410
– महेंद्र मिश्रा निर्दलीय 44,040
– दिनेश कुशवाहा निर्दलीय 36,100
– प्रभात कुमारी निर्दलीय 74,540
– रजा हुसैन निर्दलीय 66,230
– रितेश त्रिपाठी निर्दलीय 1,37,020
– शिववरण निर्दलीय 10,000
– देवमन सिंह निर्दलीय 49,000
– राधा निर्दलीय नहीं दिया ब्यौरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो