scriptदिल्ली कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को स्पेशल आई कार्ड, होगा ये फायदा | congress-issued-electronic-id-card-over-25-thousands-workers | Patrika News
राजनीति

दिल्ली कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को स्पेशल आई कार्ड, होगा ये फायदा

दिल्ली कांग्रेस ने फैसला किया है कि वो अपने कार्यकर्ताओं के लिए नए इलेक्ट्राॅनिक आई कार्ड देगी।

Apr 24, 2018 / 03:11 pm

Kiran Rautela

ajay
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए अपनी कमर कस ली है। दिल्ली कांग्रेस ने फैसला किया है कि वो अपने कार्यकर्ताओं के लिए नए इलेक्ट्राॅनिक आई कार्ड देगी। जिसका खास मकसद होगा पार्टी के लोगों को कम समय में एकजुट करना।
आप को बता दें कि इस तकनीक की पहली कामयाबी कांग्रेस को 12 अप्रैल को ही मिल गई थी। जब आधी रात को राहुल गांधी रेप के खिलाफ इंडिया गेट पर कैंडल मार्च कर रहे थे। उस समय इसी तकनीक की वजह से दिल्ली कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को मात्र 2 घंटे में ही भारी संख्या में एकत्रित कर लिया था।
उस वक्त रेप के खिलाफ राहुल गांधी के इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के दौरान 2 घंटे में ही भारी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए थे। अपनी इस पहली कामयाबी के बाद से दिल्ली कांग्रेस अपने 30 हजार कार्यकर्ताओं को ई-कार्ड के जरिए पार्टी से जोड़ने बात कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं को ये स्पेशल कार्ड मिल चुका है। कांग्रेस इस तकनीकी का भरपूर फायदा उठाना चाहती है।
सूत्रों से खबर है कि इससे कार्यकर्ताओं का डेटा भी तैयार किया जाएगा और वे सभी कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। साथ ही आसानी से पार्टी का कोई भी मेसेज हजारों कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने एक बातचीत में बताया कि 29 अप्रैल को रामलीला मैदान में पार्टी की बड़ी रैली होने जा रही है। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। नए कार्ड के बारे में पूछने पर बताया गया कि कार्यकर्ताओं को अपनी फोटो के साथ एक फॉर्म भर कर जमा करना होगा और फोटो को स्कैन कर उन्हें आई कार्ड दिए जाएंगे। जिन्हें कार्ड मिल गया है वे हमारे डेटा से कनेक्ट होंगे और उन्हें आसानी से पार्टी का संदेश दिया जाएगा।

Home / Political / दिल्ली कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को स्पेशल आई कार्ड, होगा ये फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो