30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतकालीन सत्र से पहले आज हुई कांग्रेस की अहम बैठक, सत्र के लिए बनाई गई खास रणनीति

29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, इससे पहले आज कांग्रेस की एक खास बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए और सत्र के लिए रणनीति बनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 25 Nov 2021, 9:25 PM IST

Congress Parliamentary group to meet today before winter session

Congress Parliamentary group to meet today before winter session

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार तैयारी कर रही है कि उसे सत्र में किन विधेयकों को पेश करना है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए खास रणनीति बना रही है। इसके चलते आज कांग्रेस की एक खास बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी, एके एंटनी, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, के सी वेणुगोपाल, के सुरेश, रवनीत बिट्टू, जयराम रमेश जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

कांग्रेस ने बनाई रणनीति
जानकारी के मुताबिक यह बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में हमने फैसला किया है कि हम संसद में कई अहम मुद्दों को उठाएंगे, जिसमें मुद्रास्फीति, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें, चीन की आक्रामकता और जम्मू-कश्मीर जैसे मुद्दे शामिल हैं। हमारा प्रयास होगा कि जनता के इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को एकजुट करें।

वहीं कांग्रेस नेता आंनद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संसद में एमएसपी और केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा को कैबिनेट से हटाने सहित किसानों के मुद्दे उठाएगी। सरकार ने कृषि कानूनों को तो वापस ले लिया है, लेकिन अब उन्हें एमएसपी पर भी फैसला लेना होगा। हम किसानों की मांग, एमएसपी, लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हत्या में शामिल मंत्री का इस्तीफा, महंगाई पर सरकार का ध्यान खीचेंगे।

यह भी पढ़ें: हैदरपोरा एनकाउंटर के बाद अब महबूबा ने श्रीनगर मुठभेड़ पर भी उठाए सवाल, कहा- सिर्फ एक तरह से हुई फायरिंग

गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर यानि अगले सोमवार से शुरू हो सकता है, जो दिसंबर मध्य तक चलेगा। इससे पहले संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था, जिसके चलते संसद की कार्रवाई कई बार स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र में विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन, कश्मीर जैसे तमाम मुद्दे उठाए थे।