scriptलोकसभा चुनाव : वाराणसी का सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी नहीं अजय राय होंगे कांग्रेस प्रत्याशी | congress release another candidate list | Patrika News
राजनीति

लोकसभा चुनाव : वाराणसी का सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी नहीं अजय राय होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की
वाराणसी से अजय राय को दिया गया टिकट
गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

नई दिल्लीApr 25, 2019 / 07:46 pm

Kaushlendra Pathak

priyanka gandhia and rahul gandhi

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की एक और सूची जारी, वाराणसी से अजय राय को टिकट

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (LOksabha Election) की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। प्रचार-प्रसार धुंआधार जारी है, साथ ही बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा भी धीरे-धीरे की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस (CONGRESS) ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने वाराणसी (Varanasi) से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की जगह अजय राय को टिकट दिया है।
पढ़ें- दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, सातों सीटों पर अकेले लड़ रही चुनाव

https://twitter.com/INCIndia/status/1121308430751285248?ref_src=twsrc%5Etfw
वाराणसी से अजय राय को टिकट

कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया गया है। जबकि, गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी चुनावी ताल ठोकेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछली बार भी वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया था। लेकिन, पीएम मोदी से उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। वहीं, गोरखपुर से भाजपा के रविकिशन के सामने मधुसूदन तिवारी को पार्टी ने टिकट दिया है।
पढ़ें- अनुपम खेर ने रोड शो के जरिये पत्नी के लिए मांगे वोट, किरण खेर ने चंडीगढ़ में भरा नामांकन

प्रियंका गांधी पर सस्पेंस खत्म

इस घोषणा के साथ यह भी साफ हो गया कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जोर-शोर से यह चर्चा थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी थी। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना था। लेकिन, आखिरी समय पर पार्टी ने फैसला बदलते हुए अजय राय पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

Home / Political / लोकसभा चुनाव : वाराणसी का सस्पेंस खत्म, प्रियंका गांधी नहीं अजय राय होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो