इस बार खास बात यह होगी कि संसद की कार्यवाही के समय अलग-अलग जगहों पर बैठे सभी सदस्य और मंत्रीगण (MPs and ministers) एक—दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इसकी व्यवस्था लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) ने की है। नई व्यवस्था के मुताबिक सांसदों के सामने की ओर स्क्रीन फिट होंगी, जिसके माध्यम से वो संसद की कार्यवाही देख सकेंगे। चूंकि दोनों सदनों की कार्यवाही एक साथ चलेगी, इसलिए राज्यसभा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा।