राजनीति

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘मेक इंडिया नंबर-1’ कैंपेन, पूछा – आजादी के 75 वर्ष बाद भी हम बाकी देशों से पीछे क्यों?

आम आदमी पार्टी लगातार अपने कदम आगे बढ़ा रही है। राज्यों के साथ-साथ अब पार्टी की नजर केंद्र की सत्ता तक पहुंचने की है। यही वजह है कि, आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुआत की।

नई दिल्लीAug 17, 2022 / 01:20 pm

धीरज शर्मा

Delhi CM Arvind Kejriwal Launch Make In India Number One Campaign Today

आम आदमी पार्टी अपना दायरा बढ़ाने में जुट गई है। दिल्ली के बाद पंजाब और अब अन्य राज्यों के साथ-साथ पार्टी की नजरें केंद्र की सत्ता पर भी टिकी हैं। यही वजह है कि पार्टी की ओर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दी है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 अगस्त बुधवार को इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केन्द्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर ‘मेक इंडिया नंबर-1’ कैम्पेन लॉन्च किया। इसे मिशन 2024 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान आप संयोजक ने कहा कि, ये करोड़ो-करोड़ों भारतीयों का बहुत पुराना सपना है। इस सपने की शुरुआत होने जा रही है। हमारे देश का हर आदमी, हर भारतीय चाहता है कि, भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बने। हर भारतीय चाहता है कि हमारे देश की गिनती दुनिया के सबसे अमीर देशों में हो, शक्तिशाली देशों में हो।


भारत एक महान देश है, हमारी सभ्यता बहुत पुरानी है। एक समय ऐसा था, जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर वन देश बनाना है।
आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मिशन का नाम है, मेक इंडिया नंबर वन। 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। आजादी के 75 वर्ष हो गए। इन वर्षों में हमने बहुत कुछ पाया। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है कि इन 75 वर्षों में कई ऐसे देश हैं जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए। सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ अब हमसे आगे निकल चुका है। क्यों?
जापान द्वितीय विश्वयुद्ध में तबाह हो गया था, लेकिन आज हमसे आगे निकल चुका है। जर्मनी हिटलर के बाद भी सेकेंड वर्ल्ड वार में तहस नहस हो गया था, आज आगे निकल चुका है। लेकिन भारत पीछे क्यों रह गया। देश का हर नागरिक गुस्से में हैं। हम किसी से कम नहीं है। भारत के लोग दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट,मेहनती और बेस्ट लोग हैं।

https://twitter.com/hashtag/MakeIndiaNo1?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


देश में दो तरह की पार्टियों ने नुकसान किया। एख परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली तो दूसरी दोस्तों को फायदा पहुंचाने वाली। इन लोगों और पार्टियों के भरोसे देश के छोड़ दिया तो हम 75 वर्ष और पीछे रह जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि, 75 वर्ष पहले जब पूरा देश इकट्ठा हुआ तो हमने अंग्रेजों को बाहर निकाल दिया। अब एकजुट होंगे तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने से कोई नहीं रोक सकता।


– भारत को नंबर 1 बनाना है
– भारत का हर नागरिक हमारे लिए अहम
– देश को नंबर 1 बनाने के लिए हर बच्चे को शिक्षा देना जरूरी
– देश के हर युवा के लिए रोजगार जरूरी
– सही इंतजाम हो तो सभी को रोजगार मिलेगा
– भारत में नदियां, पहाड़ और जड़ी -बूटियां सब हैं, लेकिन सही इस्तेमाल नहीं
– 130 करोड़ लोग साथ हो जाएं तो देश नंबर-1 बन जाएगा
– हमारे लिए देश के हर नागरिक की जान जरूरी
– हर महिला को सम्मान मिलना चाहिए

2024 को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए जमीन तलाशने में जुट गई है। यही वजह है कि दिल्ली सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा राष्ट्रीय कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं।

पार्टी का ये कैंपेन “मेक इंडिया नंबर 1” की थीम पर बेस्ड है। इस अभियान की शुरुआत भले ही दिल्ली से हो रही है, लेकिन AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे पूरे देश में भी लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें – भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा – अरविंद केजरीवाल


मेक इंडिया नंबर 1 कैंपेन की बात करें तो इसके तहत पूरे देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर जोर दिया जाएगा।

पहले जहां अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सरकारी स्कूलों और उनमें पढ़ने वाले 18 लाख छात्रों की बात करते थे, तो अब देश के 27 करोड़ छात्रों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देने के बारे में बात करते दिखाई देंगे। इसी तरह स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे भी इसमें प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश में कदम आगे बढ़ा रही है। पार्टी इस कैंपेन के जरिए 2024 के लोकसभा चुनावों पर फोकस करेगी और आगामी समय में अरविंद केजरीवाल को विपक्ष का सबसे बड़े चेहरे के रुप में प्रोजेक्ट करेगी।

यह भी पढ़ें – देश की राजनीति में परिवारवाद और दोस्तवाद खत्म कर भारतवाद लाएंगे

Home / Political / दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘मेक इंडिया नंबर-1’ कैंपेन, पूछा – आजादी के 75 वर्ष बाद भी हम बाकी देशों से पीछे क्यों?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.