13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश की राजनीति में परिवारवाद और दोस्तवाद खत्म कर भारतवाद लाएंगे

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, रेवड़ी कल्चर के नाम पर देशवासियों को बहकाया जा रहा है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा कि देश में कुछ भी मुफ्त देना गुनाह है। खास तौर पर शिक्षा और बिजली जैसे सुविधाएं मुफ्त देना गुनाह बन गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Aug 2022, 4:13 PM IST

Delhi CM Arvind Kejriwal Will Address An Important Press Conference Today

Delhi CM Arvind Kejriwal Will Address An Important Press Conference Today

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरविंद केजरीवाल ने नाम ना लेते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन इस दौरान देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि, मुफ्त शिक्षा देना, मुफ्त बिजली देना गुनाह है। अगर ये मुफ्त बिजली मंत्रियों को दी जाए तो ठीक है, लेकिन आम आदमी को मुफ्त देने को रेवड़ी कल्चर बताया जाता है। केजरीवाल ने कहा कि, हमारे देश की जनता को अगर फ्री की रेवड़ी के नाम पर मुफ्त शिक्षा मिल रही है तो इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मांग करता हूं, हर बच्चे के लिए अच्छी, शानदार और फ्री शिक्षा का इंतजाम किया जाए। ये फ्री की रेवड़ी नहीं बल्कि सबका अधिकार है। जो लोग इसे फ्री की रेवड़ी कहते हैं वो देश के गद्दार हैं।


सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मैं मांग करता हूं, सभी को मुफ्त बिजली दी जाए, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। क्योंकि लोगों का आधारभूत अधिकार है। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि, गरीबों, आम लोगों के लिए राज्य सरकारें जो सुविधाएं दे रही है, उन्हें बंद किया जाए।

देश के कुछ चंद लोगों को 10 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिया। इस बात की जांच होनी चाहिए, जिनके कर्जे माफ किए उनका हिसाब सामने लाया जाए। इन कर्जा माफ करने वालों में कई इनके (बीजेपी) के दोस्त थे।

देशभर की खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया गया। आम आदमी को इससे कितना भी नुकसान हो, सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।



केजरीवाल ने कहा कि, देश में एक पार्टी ऐसी है जो परिवारवार पर काम करती है और एक पार्टी ऐसी है जो दोस्तवाद पर काम करती है। हम इन दोनों पार्टियों से अलग देश में भारतवाद लाएंगे और इसी लीक पर काम करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, बिजली बिल लाए जाने से लोगों की तकलीफें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि, इस बिल के आने से सिर्फ चंद कंपनियों को ही फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाजी में न लाया जाए।'

दरअसल आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी लोगों को मुफ्त बिजली दे रही है। ऐसे में आप सरकार और बीजेपी के बीच मुफ्त की राजनीतिक को लेकर भी टकराव देखने को मिल रहा है।

खुद पीएम मोदी ने इसे रेवड़ी कल्चर करार देते हुए लोगों के लिए घातक बताया था। हालांकि इसके बाद से ही सीएम केजरीवाल मोदी सरकार के इस रुख पर लगातार पलटवार करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें - केजरीवाल का ट्वीट, क्या अमित शाह को सीएम चेहरा बनाने जा रही है भाजपा?