scriptदिल्ली में भाजपा की हार: पार्टी उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- छत्रपति मोदी जिन्दाबाद | Delhi Election: Uma Bharti attacks on PM modi in Delhi Election | Patrika News
भोपाल

दिल्ली में भाजपा की हार: पार्टी उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- छत्रपति मोदी जिन्दाबाद

उमा भारती ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

भोपालFeb 11, 2020 / 03:38 pm

Pawan Tiwari

दिल्ली में भाजपा की हार: पार्टी उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- छत्रपति मोदी जिन्दाबाद

दिल्ली में भाजपा की हार: पार्टी उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- छत्रपति मोदी जिन्दाबाद

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने दिल्ली की हार को लेकर एक ट्वीट किया है। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा में नरेन्द्र मोदी के समकक्ष कोई दूसरी नेता नहीं है। उमा भारती ने जिस तरह का ट्वीट किया है उसे देखकर कहा जा रहा है कि उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। बता दें कि उमा भारती भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से उन्होंने इंकार कर दिया था।
क्या कहा उमा भारती ने?
उमा भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर तीन ट्वीट किए हैं। उमा भारती ने अपने पहले ट्वीट पर लिखा- दिल्ली विधानसभा चुनाव का संदेश। लगभग डेढ़ वर्ष में हुए विभिन्न राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव, फिर उसके बाद हुआ लोकसभा का चुनाव, फिर अभी हाल के कुछ महीनों में हुए राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव के परिणाम साफ बता रहे हैं कि भाजपा में, भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समकक्ष कोई नेता नहीं।
https://twitter.com/umasribharti/status/1227148039904620544?ref_src=twsrc%5Etfw
मोदी को कहा छत्रपति
उमा भारती ने अपने तीसरे ट्वीट में नरेन्द्र मोदी को छत्रपति कहकर संबोधित किया है। उमा भारती ने लिखा- पूरे देश की जनता मोदी जी को तथा मोदी जी पूरे देश की जनता को आत्मसात कर चुके हैं। छत्रपति मोदी जिन्दाबाद।
शिवराज ने कहा था परिणाम बेहतर आएंगे
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बेहतर होगी। हम पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इस चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा था दिल्ली के जो चुनाव परिणाम आए हैं हम उन चुनाव परिणामों को पहले से ही जानते थे। लेकिन सवाल ये है कि भाजपा का क्या हुआ जिसने बड़े-बड़े वादे किए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो