scriptEXIT POLL: त्रिपुरा में माणिक सरकार को बेदखल करेगी BJP! | exit polls bjp win in tripura it may strong in meghalaya nagaland | Patrika News
राजनीति

EXIT POLL: त्रिपुरा में माणिक सरकार को बेदखल करेगी BJP!

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा त्रिपुरा में वामपंथ का किला ध्‍वस्‍त कर पहली बार कमल का फूल खिला सकती है।

Feb 28, 2018 / 02:57 pm

Dhirendra

evm east india
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर भारत के तीनों राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद दो एक्जिट पोल में त्रिपुरा में वाम मोर्चा की जगह भाजपा सरकार आने की संभावना जताई है। एक्जिट पोल के अनुसार मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब होगी। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा आजादी के बाद से अब तक के काल में पहली बार कांग्रेस और कम्‍युनिस्‍ट शासित इन राज्‍यों में राज करेगी।
तीन में से दो पोल में भाजपा के पक्ष में रुझान
जन की बात, न्यूज एक्स ने अपने एक्जिट पोल में संभावना व्यक्त किया है कि त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को 35 से 45 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं एक्सिस माई इंडिया द्वारा मतदान के बाद कराए गए पोल में इस गठजोड़ को 44 से 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। दोनों पोल में त्रिपुरा में वाम मोर्चा को 14 से 23 और 9 से 15 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। एक अन्‍य सर्वे सी-वोटर के एक्जिट पोल में त्रिपुरा में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इस पोल में माकपा को 26 से 34 सीटें तो भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
मेघालय में कांग्रेस को खतरा
मेघालय में न्यूज एक्स के एक्जिट पोल के मुताबिक नेशनल पीपुल पार्टी (एनपीपी) को 23-27 सीटें, भाजपा को 8-12 सीटें और कांग्रेस को 13 से 17 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। जबकि सीवोटर के अनुसार कांग्रेस को 13-19, एनपीपी को 17-23 और भाजपा को 4-8 सीटें मिल सकती हैं। यानि यहां पर भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की उम्‍मीद ज्‍यादा है।
नगालैंड में एनपीएफ को 20 से 25 सीटें
जहां तक नगालैंड की बात है तो न्यूज एक्स के पोल में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को 27-32 सीटों के साथ एनपीएफ के सामने चुनौती पेश करते हुए बताया गया है। एनपीएफ को वहां पर 20 से 25 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को महज 0-2 सीटें मिलने की बात कही गई है।

Home / Political / EXIT POLL: त्रिपुरा में माणिक सरकार को बेदखल करेगी BJP!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो