Farmer Protest: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, प्रियंका ने BJP को बताया अमीरों की पार्टी
- Farmer Protest के बीचे कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया अहंकारी
- प्रियंका ने कहा- अमीरों की पार्टी है बीजेपी

नई दिल्ली। कृषि कानूनों ( Farm Bill ) के खिलाफ सड़कों पर उतर किसानों के प्रदर्शन ( Farmer Protest ) के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने पीएम मोदी को अहंकारी कहा है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए इसे अमीरों की पार्टी बताया है।
आपको बता दें कि तीन दिन से देशभर में बड़ी संख्या किसान कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। जहां पंजाब और हरियाणा से आए देश के 32 किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों के इस प्रदर्शन के बीच देश की सियासत भी गर्माती जा रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है।
बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2020
यह बहुत ख़तरनाक है। pic.twitter.com/1pArTEECsU
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गाधी ने ट्वीट कर लिखा- बड़ी ही दुखद फोटो है, हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था, लेकिन PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ खड़ा कर दिया।
भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 28, 2020
जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है।
मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं।
दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत? pic.twitter.com/rm7CFmaWAL
एक तरफ राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट के जरिए बीजेपी को अमीरों की पार्टी बताया। प्रियंका ने लिखा- बीजेपी सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए, जब बीजेपी के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। लेकिन किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं।
दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
विफल साबित हुई केंद्र सरकारः टिकैत
भारतीय किसान यूनियन ने भी दिल्ली के लिए मार्च किया है। किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मसले को हल करने में पूरी तरफ विफल साबित हुई है।
आपको बता दें कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है। हालांकि पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, लेकिन किसान दिल्ली में ही डेरा डालने की तैयारी कर रहे हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi