scriptआप की पूर्व विधायक अलका लांबा का बयान, कल कांग्रेस में होंगी शामिल | Former AAP MLA Alka lamba join Congress tommorow in delhi | Patrika News
राजनीति

आप की पूर्व विधायक अलका लांबा का बयान, कल कांग्रेस में होंगी शामिल

कांग्रेस के लिए आई अच्छी कबर
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लौटने लगे बागी नेता
अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में होंगी शामिल

नई दिल्लीOct 11, 2019 / 05:00 pm

धीरज शर्मा

alka.jpg
नई दिल्ली। कई दिनों बाद कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। राजधानी दिल्ली पार्टी की पूर्व नेता अलका लांबा दोबारा कांग्रेस में शामिल होने जा रही है। इससे पहले अलका लांबा कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और चांदनी चौक से जीत हासिल की थी। शुक्रवार को अलका लांबा ने कहा है कि वे शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगी।
लांबा ने करीब एक माह पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी। अलका ने सुबह कहा था कि वह शुक्रवार को पार्टी में शामिल होंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से अब वह शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी।
TMC सांसद नुसरत जहां का विरोधियों को बोल्ड जवाब, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

c2-11.jpg
उन्होंने मीडिया से कहा, आज (शुक्रवार) कुछ कारणों से मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकी। अब मैं कल शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगी।
छह सितंबर को आप छोड़ने के कुछ घंटों बाद ही लांबा ने घोषणा की थी कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर उनकी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी।

बौखलाए पाकिस्तान ने कर दिखाया दुस्साहस, देश के इस इलाके में आतंकी हमले….खाली कराए गए अस्पताल और स्कूल…मच गया हंगामा
हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है। 2015 में आप में शामिल होकर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले लांबा ने कांग्रेस से अपना 20 साल पूराना नाता तोड़ लिया था।
लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Home / Political / आप की पूर्व विधायक अलका लांबा का बयान, कल कांग्रेस में होंगी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो