कोटा

कोटा में बोले गहलोत- मोदी और शाह नहीं सुनते वसुंधरा की बात, राजस्थान में मचा हाहाकार, इस्तीफा दे सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी बात नहीं सुनते हैं।

कोटाMay 11, 2018 / 04:57 pm

​Zuber Khan

gehlot

कोटा। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में वसुंधरा को कोई बहाना बनाकर पद से हट जाना चाहिए, कम से कम जनता की सहानुभूति तो मिल जाएगी। वैसे भी मुख्यमंत्री बने रहने का वे नैतिक अधिकार तो खो ही चुकी हैं। कोटा प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, अभी ङ्क्षहसा, संवेदनहीनता और नफरत की राजनीति हो रही है। हाहाकार मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा का निधन, गहलाेत आैर सचिन ने जताया शाेक



रेप, लूट और डकैती की घटनाओं पर मुख्यमंत्री चुप है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वे बिना तथ्यों को बोलते हैं। यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। भाजपा अपने फायदे के लिए महात्मा गांधी और सरदार पटेल का नाम अब बार-बार ले रही है। पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का कांग्रेस से संबंध नहीं होता तो भाजपा अब उनका भी नाम ले लेती। क्योंकि इन्हें सिर्फ स्वार्थ साधने से मतलब है।

यह भी पढ़ें

कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, आज यह ट्रेन रहेगी निरस्त और यह चलेंगी



पूर्व मंत्री वर्मा को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा (79) का गुरुवार को बीमारी के चलते जयपुर में निधन के बाद शुक्रवार को कोटा में रामपुरा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और सांसद ओम बिरला ने वर्मा को कांधा दिया। वर्मा के लिए साथ बिताए पलों को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक आई। गहलोत ने पुष्पचक्र आर्पित करके वर्मा को श्रद्धाजंलि दी।
यह भी पढ़ें

कोटा ही नहीं बूंदी के इस गांव में भी है आईआईटीयन की फैक्ट्री, यहां एडमिशन के साथ IIT Coaching भी होती है फ्री



संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.