4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

<strong>वसुन्धरा राजे</strong> का जन्म 8 मार्च 1953 को मुम्बई में हुआ। वो ग्वालियर राजघराने से हैं। उनके पिता का नाम जीवाजीराव सिन्धिया और माँ का नाम विजयाराज सिन्धिया है। वो मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता माधव राव सिंधिया की बहन हैं। उनका विवाह धौलपुर के एक जाट राजघराने में हुआ। राजे को 1984 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इसके बाद 1985-87 के बीच राजे भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष रहीं। 1987 में Vasundhara Raje राजस्थान प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं। उनकी कार्यक्षमता, विनम्रता और पार्टी के प्रति वफादारी के चलते 1998-1999 में अटलबिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। वसुंधरा राजे को अक्टूबर 1999 में फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें राजस्थान में भाजपा राज्य इकाई का अध्यक्ष बनी। राजनीतिक जीवन विधायक 1985-90 सदस्य, 8वीं राजस्थान विधान सभा 2003-08 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा में झालरापाटन से। 2008-13 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से। 2013-14वीं राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से। सांसद 1989-91: 9वीं लोक सभा सदस्या 1991-96: 10वीं लोक सभा सदस्या 1996-98: 11वीं लोक सभा सदस्या 1998-99: 12वीं लोक सभा सदस्या 1999-03: 13वीं लोक सभा सदस्या