श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी का गठंबधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लागू है, लेकिन एक बार फिर से राज्य में सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, कई दिनों से मीडिया में ये खबरें आ रही हैं कि बीजेपी सरकार बनाने की जुगत में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोड़-तोड़ की राजनीति की वजह से बीजेपी फिर से राज्य में सरकार बनाने की उम्मीदें तलाश रही है। इन अटकलों को जोर तब और मिल गया, जब पीडीपी के कुछ विधायक लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजियां कर रहे हैं।