राजनीति

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने किया इस्तीफे का ऐलान, राहुल से अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग

Harish Rawat कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्तीफा
Congress President Rahul Gandhi से पद पर बने रहने की मांग
Rahul Gandhi के इस्तीफे से कांग्रेस में उथल-पुथल का महौल

Jul 04, 2019 / 04:32 pm

Mohit sharma

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने किया इस्तीफे का ऐलान, राहुल से अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) अपने इस्तीफे पर अडिग हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ( Congress President Rahul Gandhi ) पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की घोषणा के बाद से पार्टी में उथल-पुथल का माहौल है। राहुल गांधी को पद पर बने रहने के लिए मनाने के साथ कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का क्रम जारी है। ताजा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से जुड़ा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ( Harish Rawat resigns ) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1146668895790620672?ref_src=twsrc%5Etfw

इस्तीफे का ऐलान अपने ट्विटर हैंडल पर

हरीश रावत ( Harish Rawat resigns ) ने अपने इस्तीफे का ऐलान अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। हालांकि रावत ने अपने इस्तीफे की कोई ठोस वजह तो नहीं लिखी, लेकिन इतना जरूर कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद बने रहना चाहिए ताकि 2024 में भारतीय जनता पार्टी का डट कर मुकाबला किया जा सके।

अहमदाबाद: भगवान जगन्नाथ के दरबार में पहुंचे अमित शाह, पत्नी के साथ की पूजा—अर्चना

 

‘कांग्रेस की पराजय के लिए पदाधिकारीगण जिम्मेदार’

सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में हरीश रावत ( Harish Rawat resigns ) ने लिखा ‘आम चुनाव में कांग्रेस की पराजय और संगठन की कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण जिम्मेदार हैं। असम में कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने लिखा कि राज्य का प्रभारी होने के नाते वह खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं। रावत ने लिखा कि वह अपनी कमी को स्वीकार करते हैं और महासचिव पद से इस्तीफा देते हैं।

निर्मला सीतारमण के बजट पर टिकी सभी की निगाहें, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

 

Harish Rawat resigns
राहुल गांधी जैसे एक प्रेरणादायक नेता की आवश्यक्ता

हरीश रावत ( Harish Rawat resigns ) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पार्टी में समर्पण भाव से काम करने के लिए उनके जैसे नेताओं को किसी पद की जरूरत नहीं है। हां उनको राहुल गांधी जैसे एक प्रेरणादायक नेता की आवश्यक्ता जरूर है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) अगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों ( Assembly Elections 2022 ) में वर्तमान हालातों को बदल सकते हैं। इसके साथ ही 2024 ( lok sabha election 2024 ) में मोदी सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सकता है।
 

Home / Political / कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने किया इस्तीफे का ऐलान, राहुल से अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.