scriptHaryana Budget 2021: खट्टर सरकार ने 9 से 12वीं तक शिक्षा की मुफ्त, बुजुर्गों को तोहफे समेत जानिए बजट के बड़े ऐलान | Haryana Budget 2021 CM Manohar Lal Khattar presented state budget know big announcements | Patrika News
राजनीति

Haryana Budget 2021: खट्टर सरकार ने 9 से 12वीं तक शिक्षा की मुफ्त, बुजुर्गों को तोहफे समेत जानिए बजट के बड़े ऐलान

सीएम मनोहरलाल खट्टर ने 2021-22 के लिए 1 लाख 55 हजार 645 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव पेश किया
9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा
युवाओं से लेकर बुजुर्गों और किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

Mar 12, 2021 / 03:05 pm

धीरज शर्मा

Haryana Budget 2021

मनोहरलाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट 2021 पेश किया। अपने बजट में सरकार ने शिक्षा से लेकर रोजगार तक विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े ऐलान किए। 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा को मुफ्त करना हो या फिर युवाओं के लिए नौकरी के अवसर हर वर्ग के लिए खट्टर सरकार ने अपना खजाना खोल दिया।
खट्टर सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बजट पेश किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इस बजट को आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित किया। आइए जानते हैं बजट से जुड़े बड़े ऐलान।
यह भी पढ़ेंः बिहार की सियासत में इस दिन होने वाला कुछ खास, जानिए कैसे नीतीश कुमार को मिलेगा फायदा

9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा
खट्टर सरकार ने बजट में नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया। बजट में 192 करोड़ रुपए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।
सरकारी स्कूलों में 700 करोड़ से डिजिटल क्लास रूम बनाने के साथ टैबलेट का प्रावधान होगा। 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने का लक्ष्य है। पहली से तीसरी तक के 8400 स्कूलों के 6 लाख विद्यार्थियों को प्रारंभिक भाषा व गणितीय कौशल प्रदान किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। दो चरणों में 500 क्रेच संचालित होंगे।
शिक्षा क्षेत्र को 18140 करोड़ आवंटित। बीते बजट की तुलना 17.8 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 7,731 करोड़
हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 7,731 करोड़ का बजट पेश किया। ये पिछले वर्ष से 20 फीसदी ज्यादा है। 1000 हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू होंगे। 5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले परिवारों को अनुपातिक आधार पर लाभ दिया जाएगा।
50 हजार नौकरियां देने का वादा
हरियाणा में निजी क्षेत्र में युवाओं को न्यूनतम 50 हजार नौकरियां देने का वादा किया है। हरियाणा में 350 नए चिकित्सा अधिकारियों व 60 दंत चिकित्सकों के नए पद सृजित होंगे।
बनेंगे 20 हजार मकान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर 20 हजार घर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनेगा।

सरकार ने 6000 सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट, 12 वाट की 5000 एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा वाली 1000 हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने का फैसला किया है।
250 रुपए बढ़ेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 250 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया, जिसे पहली अप्रैल से दिया जाएगा। अब 2500 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय उत्थान अभियान 2025 तक चलाया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है तब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाला कोई परिवार नहीं बचेगा।
किसानों की आय बढ़ाने पर होगा फोकस
बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस होगा। स्वास्थ्य, कृषि व बुनियादी ढांचे की पहचान प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में की गई है। फ्रेमवर्क रिजर्व फंड बनेगा।
हरियाणा में किसान मित्र योजना शुरू होगी। बैंकों की साझेदारी से राज्य में एक हजार किसान एटीएम स्थापित करने की परिकल्पना तैयार की गई है।

हरियाणा सरकार द्वारा ‘हर खेत-स्वस्थ खेत योजना’ शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान के तहत मृदा स्वास्थ्य और मृदा की गुणवत्ता के आधार पर फसल चयन की सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा।
अनुसूचित जाति के लोगों को अदालतों में संपत्ति, कृषि, भूमि, किराया और आरक्षण से संबंधित मामलों की पैरवी के लिए अब 11000 की जगह मिलेंगे 22000 रुपये मिलेंगे।
खेलों को बढ़ावा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत पांच स्वदेशी खेलों समेत 25 प्रतियोगिताएं होंगी। यही नहीं ताऊ देवीलाल खेल परिसर पंचकूला में हाकी, फुटबाल, बास्केटबाल और वालीबाल के नए मैदान बनाने का प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ेंः जानिए किस भरोसे पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता के खिलाफ नंदीग्राम से भरा नामांकन

बजट की अन्य बड़ी बातें
– हरियाणा में सर्वसमावेशी बीमा योजना शुरू होगी। बीमा योजना के लिए 2021-22 में 10798 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
– आयुष्मान भारत योजना का लाभ आठ और श्रेणियों को मिलेगा
– महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कैंसर विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
– परिवहन को 2408, वन विभाग को 443 ओर पर्यावरण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
– 2025 तक ऊष्मायन केंद्र से 50 प्रतिशत छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा देने का लक्ष्य।
– हरियाणा में 18 से 60 साल के 8.36 लाख बेरोजगार हैं। इनमें से 20 से 35 साल के बेरोजगार को रोजगार के लिए कुशल बनाया जाएगा।
– पिंजौर व गुरुग्राम फिल्म सिटी के तौर पर विकसित होंगे। हिसार, करनाल, पिंजौर और नारनौल में हवाई अड्डों पर नाइट लैंडिंग हो सकेगी।
– 124 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगे।
– पूर्व सैनिकों के लिए समेकित सैनिक सदन सात जिलों में बनेंगे।
– हरियाणा में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की योजना है।

Home / Political / Haryana Budget 2021: खट्टर सरकार ने 9 से 12वीं तक शिक्षा की मुफ्त, बुजुर्गों को तोहफे समेत जानिए बजट के बड़े ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो