scriptHaryana : कांग्रेस नेता शैलजा का बड़ा बयान, जजपा के कई विधायक हमारे संपर्क | Haryana : Congress leader Shailaja's big statement, many JJP MLAs contact Congress | Patrika News
राजनीति

Haryana : कांग्रेस नेता शैलजा का बड़ा बयान, जजपा के कई विधायक हमारे संपर्क

खट्टर सरकार के भविष्य को लेकर चर्चा जोरों पर।
बीजेपी किसान और मजदूर विरोधी पार्टी।

नई दिल्लीJan 14, 2021 / 12:03 pm

Dhirendra

shailja

कुमारी शैलजा के बयान से हरियाणा में सियासी चर्चा जोरों पर।

नई दिल्ली। किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा में जारी सियासी संघर्ष के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा में बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, किसान और मजदूर विरोधी पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जननायक जनता पार्टी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार बनाने का प्रयास कर सकती है।
सियासी सरगर्मी तेज

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शैलजा के इस बयान ने सभी को चौंका दिया है। इसी के साथ हरियाणा में सीएम खट्टर सरकार के भविष्य को लेकर सियासी चर्चा भी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं कांग्रेस की चाल को लेकर बीजेपी सतर्क हो गई है।
कुमारी शैलजा ने केंद्र की ओर से पारित कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। हरियाणा के किसान केंद्र की नीतियों से परेशान हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार अब बहुमत में नहीं है।

Home / Political / Haryana : कांग्रेस नेता शैलजा का बड़ा बयान, जजपा के कई विधायक हमारे संपर्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो