राजनीति

हरियाणा के मंत्री अनिल बिज का पंजाब की ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला, बताया धोखे से पैदा हुई पार्टी

पंजाब में बंपर जीत के साथ आई आम आदमी पार्टी की सरकार जहां लगातार प्रदेश के लिए बड़े फैसले ले रही है, वहीं अब आप पर पड़ोसी राज्यों ने तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। हरियाणा के मंत्री अनिल बिज ने शनिवार को पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने आप सरकार को बच्चा पार्टी बताया है।

Apr 02, 2022 / 02:58 pm

धीरज शर्मा

Haryana Minister Anil Vij Said Punjab AAP Govt Was Born Out Of Deception

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है, ये ‘बच्चा पार्टी’ है। इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। ये धोखे से पैदा हुई पार्टी है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।’ मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है इन्हें अभी सभी मुद्दों के बारे में पता नहीं है। बता दें कि हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि, चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

पंजाबी की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। उन्होंने कहा कि, चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ SYL का जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं।

यह भी पढ़ें – पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा कदम, चंडीगढ़ में केंद्रीय नियमों को लागू करने के खिलाफ पेश किया प्रस्ताव


धोखे से पैदा हुई है ‘आप’

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है और अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।अनिल विज ने यह बयान पंजाब सरकार के विधानसभा में चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव परित करने पर दिया है।


बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया था कि, हाल ही चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। उन्होंने कहा था कि, अब पंजाब के मुद्दों और अधिकारों के लिए हम केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे और राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री व गृह मंत्री से समय मांगेंगे।

क्या है पंजाब सरकार का तर्क

पंजाब सरकार का तर्क है कि, चंडीगढ़ शहर को पंजाब की राजधानी के तौर पर बनाया गया। पूर्व में जब भी किसी राज्य को विभाजित किया गया तो राजधानी मूल राज्य के पास रही है। इसलिए पंजाब चंडीगढ़ को पूरी तरह पंजाब को हस्तांतरित करने के लिए अपना दावा पेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, NIA की मुंबई ब्रांच को मिला धमकी भरा ई-मेल

Home / Political / हरियाणा के मंत्री अनिल बिज का पंजाब की ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला, बताया धोखे से पैदा हुई पार्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.