scriptबिहार में बाढ़ से निपटने के लिए तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र, JDU ने पूछा बाढ़ घोटाले में आपके परिवार से कौन-कौन था | jdu asked a qus to tejashwi yadav over Bihar flood scam | Patrika News
राजनीति

बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र, JDU ने पूछा बाढ़ घोटाले में आपके परिवार से कौन-कौन था

तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। इसके जवाब में जदयू ने तेजस्वी यादव से बिहार में हुए बाढ़ घोटाले पर सवाल पूछ लिया है। जदयू नेता निखिल मंडल ने पूछा कि बिहार में हुए बाढ़ घोटाले में आपके परिवार से कितने सदस्य थे।

Sep 30, 2021 / 04:29 pm

Nitin Singh

jdu asked a qus to tejashwi yadav  over Bihar flood scam

jdu asked a qus to tejashwi yadav over Bihar flood scam

नई दिल्ली। बिहार में बाढ़ को लेकर राजद और जदयू एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। दरअसल, कल बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। इसके जवाब में जदयू ने तेजस्वी यादव से बिहार में हुए बाढ़ घोटाले पर सवाल पूछ लिया है। जदयू नेता निखिल मंडल ने पूछा कि बिहार में हुए बाढ़ घोटाले में आपके परिवार से कितने सदस्य थे।
जदयू ने तेजस्वी यादव से पूछा ये सवाल

जेडीयू के नेता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में बाढ़ की समस्या पर सीएम से किसी भी तरह का अनुरोध करने की जरूरत नहीं है। इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए निखिल मंडल ने पूछा कि मेरे पास कुछ सवाल हैं, बाढ़ घोटाला में आपके परिवार के कितने सदस्य थे।
https://twitter.com/NitishKumar?ref_src=twsrc%5Etfw
जदयू नेता यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बाढ़ आई मछली लाई किसने कहा था। गंगा मैया आपके द्वार आईं जिसने कहा था, क्या वो सही थे। अगर तेजस्वी यादव के पास इसका जवाब हो तो जरूर बताएं। बिहार की जनता इस बारे में जानना चाहती है।
यह भी पढ़ें

बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र

गौरतलब है कि बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा था, जिसमें तेजस्वी ने बिहार में बाढ़ और सुखाढ़ जैसे मुद्दों पर सीएम का ध्यान खींचा था। इसके साथ ही सीएम को सलाह दी थी कि उन्हें इस मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात करनी चाहिए। तेजस्वी ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया था। हालांकि इस विषय पर नीतीश कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई पत्र मिला ही नहीं।

Home / Political / बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखा पत्र, JDU ने पूछा बाढ़ घोटाले में आपके परिवार से कौन-कौन था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो