नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में नतीजों के बाद नाटकीय घटनाक्रम का दौर अभी भी पूरे उफान पर है। अब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ब्रह्मास्त्र हर बार की तरह इस बार भी सफल होता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजभवन में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दोनों को बड़ा झटका लगा है। येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का दावा फिलहाल साकार होता नजर आ रहा है। यदि ये विधायक बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करते हैं तो कांग्रेस-जेडीएस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमारस्वामी को बड़ा झटका लगेगा।