नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के अंतिम नतीजे आ गए हैं। यहां किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया, जिसके चलते सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन वो भी बहुमत के जादुई आंकड़े से थोडा़ पीछे है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को इस चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा। जनता दल सेक्युलर ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, दोनों को संयुक्त रूप से 38 सीटें मिली हैं। एक सीट केपीजेपी (कर्नाटक प्राग्न्यवंथा जनता पार्टी) को मिली है, जबकि एक निर्दलीय के खाते में रही है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वोट शेयर में पिछले चुनाव की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।