16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन समारोह में राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र करते हुए राजीव गांधी और सोनिया गांधी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जिस इकलौते मौके पर उन्होंने अपने माता-पिता को झगड़ते देखा था, उस समय राजीव गांधी फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 16 Nov 2026, 9:17 PM IST

Book Launch Event

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love' का हुआ विमोचन (Photo-X @Congress)

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' का सोमवार को दिल्ली में विमोचन किया गया। इस दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए। वहीं इस विमोचन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते से जुड़े कई भावुक और निजी किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के बीच गहरा प्रेम और अपनापन था, जिसे देखकर उन्हें लगता था कि हर परिवार में ऐसा ही होता होगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का किया जिक्र

पुस्तक विमोचन समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को बहस करते तो कई बार देखा, लेकिन दोनों को केवल एक बार झगड़ते देखा था। संयोग से उस समय उनके पिता राजीव गांधी फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।

'पिता की मौत के बाद मां को उस दिन की कोई याद नहीं'

विमोचन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने परिवार पर आए दुखों और मां सोनिया गांधी के जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने पहले इंदिरा गांधी को खोया और फिर राजीव गांधी की हत्या ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि अचानक हमने अपनी सबसे बड़ी मार्गदर्शक इंदिरा गांधी को गोली लगते देखा और फिर अपने सबसे बड़े सहारे राजीव गांधी को बम से उड़ाए जाते देखा।

उन्होंने बताया कि उनकी मां की याददाश्त बहुत अच्छी है। वह छोटी से छोटी बात भी नहीं भूलतीं, लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि राजीव गांधी की मृत्यु के समय क्या हुआ था, तो उन्हें उस दिन की कोई याद नहीं है।

'पापा के जाने के बाद एक अलग मां हमारे सामने आई'

राहुल गांधी ने कहा कि उनके माता-पिता का जीवन प्रेम और खुशियों से भरा था, लेकिन राजीव गांधी के जाने के बाद एक ही दिन में सब कुछ बदल गया। सोनिया गांधी के लिए वह समय बेहद भयावह था, क्योंकि उन्हें पहले से अंदेशा था कि ऐसा कुछ हो सकता है।

राहुल ने किताब का समझाया अर्थ

उन्होंने पुस्तक के शीर्षक 'Belonging: A Journey of Love' का भाव समझाते हुए कहा कि उनकी मां उनके पिता से जुड़ी थीं और उनके पिता भी उनसे उतना ही जुड़ाव रखते थे। लेकिन राजीव गांधी के जाने के बाद सोनिया गांधी को जीवन की एक बिल्कुल नई यात्रा शुरू करनी पड़ी।

राहुल गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि पापा के जाने के बाद मां बदल गईं। पहले जो हंसमुख, मस्ती करने वाली और हमेशा मुस्कुराने वाली मां थीं, वह कहीं पीछे छूट गईं। उनकी जगह एक नई मां हमारे सामने आई।