17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के नतीजों पर बोले पीएम मोदी, जनता ने कांग्रेस को सिखाया सबक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 May 2018, 9:58 PM IST

MODI

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली बीजेपी ने देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद दिया। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने वाराणसी पुल गिरने पर शोक व्यक्त करने के बाद कहा कि कर्नाटक की जनता ने गुमराह करने वालों को जबाव दिया है। जिसके लिए मैं जनता को बधाई देता हूं।

कर्नाटक में मिली जीत असामान्य: मोदी
पीएम ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत असामान्य है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए कांग्रेस भारतीय संविधान तक को चोट पहुंचा सकती है। इस विधानसभा चुनाव ने मेरे मन को बहुत प्रभावित किया है।

बंगाल चुनावी हिंसा पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सोमवार हुए पंचायत चुनावों में हुई भारी हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने लोकतंत्र को निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए लहुलुहान कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को हर मोड़ पर दिशा देने वाले पश्चिम बंगाल को राजनीतिक स्वार्थ के लिए लहुलुहान कर दिया गया। लोकतंत्र के सीने पर घाव पड़े हैं। उससे ....सभी राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी एवं न्यायपालिका को कोई ना कोई भूमिका अदा करनी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी को दोष नहीं देना चाहते। लेकिन ऐसे तौर तरीके चिंता का विषय हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में डूबी आम आदमी पार्टी की लुटिया, सभी 28 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

2022 में ‘न्यू इंडिया’ का निर्माण होगा: शाह
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी और 2022 में ‘न्यू इंडिया’का निर्माण होगा। शाह ने कहा कि कि 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में 15 चुनाव लड़े गए हैं और 14 में बीजेपी की जीत हुई है। कर्नाटक के चुनाव में भी पार्टी को भारी सफलता मिली है और उसे 104 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही उसका वोट प्रतिशत 19 प्रतिशत से बढक़र 37 प्रतिशत हो गया। अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में चुनाव अभियान चला और उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जिससे लोगों का भारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि यह विजय रथ रुकने वाला नहीं है। 2019 में इससे भी बड़े बहुमत के साथ सरकार तो बनाएंगे ही, साथ ही मोदी की विकास यात्रा के माध्यम से 2022 तक न्यू इंडिया का निर्माण करेंगे।

'देश को बांट रही कांग्रेस'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पिछले चुनाव में कर्नाटक में एक सौ 22 सीटों पर जीती थी जो अब घटकर 78 हो गया है। यह कांग्रेस की घोर पराजय है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक सीट पर 36 हजार से अधिक वोटों से हारे जबकि दूसरी पर उन्हें लगभग 17 सौ वोटों से जीत मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों से मिलकर वोट की राजनीति की और जातियों को बांटने का प्रयास किया।