जालोरीगेट पर आतिशबाजी
जोधपुर भाजपा ने दक्षिण में भाजपा की धमाकेदार जीत का जोधपुर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कर्नाटक में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में मंगलवार शाम 6.&0 बजे जालोरीगेट चौराहे पर एकत्र हुए और उन्होंने पटाखे फोड़ व मिठाई खिला कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।