10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

जोधपुर के आगोलाई के पास दीपावली के दिन स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद 80 घरों की बस्ती में मातम छा गया और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 10 Nov 2026, 11:43 AM IST

Tejaram Death Case

मृतक तेजाराम

जोधपुर. जोधपुर जिले की बालेसर और शेरगढ़ तहसील में स्थित आगोलाई गांव के पास भाटों की ढाणी हड़मानगढ़ में रविवार को दीपावली के दिन दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। शाम करीब पौने पांच बजे एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस वजह से दीपावली के दिन जिन घरों में दीप जलने थे और खुशियां मनाई जानी थी, वहां मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक में आ रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने बाइक सवार स्थानीय निवासी तेजाराम (36) पुत्र गोपाराम राव को चपेट में ले लिया और तेजाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा मृतक के घर के सामने ही हुआ, जिससे पूरे राव समाज में शोक छा गया तथा करीब 80 घरों की बस्ती भाटों की ढ़ाणी में दीपावली के दिन चुल्हे तक नहीं जल पाएं। बताया जा रहा है कि तेजाराम गरीब परिवार से था और वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसके परिवार में पत्नी व तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद तीनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। यह खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कांटे डालकर लगाया जाम

गुस्साए ग्रामीणों ने जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर पत्थर और कांटे डालकर जाम लगा दिया और हाईवे हाइव पर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर बालेसर थानाधिकारी भंवराराम जेवलिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की करीब डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम तो खोल दिया तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता का पैकेज देने व बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेकर हाईवे के पास धरने पर बैठ गए।

बस चालक के खिलाफ मुकदमा

कुछ समय बाद मौके पर पहुंची बालेसर उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ ने ग्रामीणों समझाइश करते हुए उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया तब शव को उठाया गया । सोमवार को बालेसर में शव को पोस्टमार्टम करवाया गया तथा मृतक के भतीजे गणेश की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।