25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: रायचूर में बोले मोदी- उत्पादन के बाद भी बिजली को तरसा क्षेत्र

महिला सुरक्षा पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने वालों को फांसी तक पहुंचाने का कानून बनाया।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

May 06, 2018

modi

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की रैलियों की दौर जारी है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग के बाद मोदी ने रायचूर चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कर्नाटक की सरकार और मुख्यमंत्री दोनों गहरी नींद में सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायचूर में फिलहाल कोयले से 1 गीगावाट बिजली का उत्पादन होता है, जबकि हम सोलर शक्ति से 100 गुना बिजली पैदा की तकनीकी पर विचार कर रहे हैं।

VIDEO: कर्नाटक में बोले मोदी- कांग्रेस को नहीं 'दिल' की कोई परवाह

बिजली को तरह रहे लोग

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग हंग असेंबली की बात कर लोगों को गुमराह का काम कर रहे हैं। जबकि लड़ाई में जेडीएस का कोई वजूद ही नजर नहीं आ रहा है। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने वालों को फांसी तक पहुंचाने का कानून बनाया। येदियुरप्पा ने किसानों को आर्थिक मदद देने का जो वादा किया है, वह प्रशंसनीय है। इससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां बेंगलुरु में तो 24 घंटे पावर सप्लाई, वहीं रायचूर में बिजनी उत्पादन के बावजूद भी लोग बिजली को तरह रहे हैं। नतीजा यह है कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

कर्नाटक चुनाव में 'तुलसी का पौधा' बना सफलता का प्रतीक, जानें क्या है रहस्य

कांग्रेस का कर दो फेयरवेल

इससे पहले चित्रदुर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री संपदा योजना के अलावा हजारों करोड़ की लागत वाली कई अन्य योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने सिंचाई के पानी के अभाव में मौसमी, अंजीर, अनार व केला उपजाने का प्रशंसनीय काम किया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी आपकी वेलफेयर के बारे में विचार नहीं करती, उसका फेयरवेल कर देना चाहिए।