scriptमुसलमानों को लुभाने के लिए सियासत का दावत-ए-इफ्तार, जानें आज कहां है पार्टी | Know about political's iftaar party | Patrika News
राजनीति

मुसलमानों को लुभाने के लिए सियासत का दावत-ए-इफ्तार, जानें आज कहां है पार्टी

बुधवार को कई राजनैतिक दल इफ्तार पार्टी का आयोजन करा रहे हैं।

नई दिल्लीJun 13, 2018 / 01:37 pm

Saif Ur Rehman

siyasat

मुसलमानों को लुभाने के लिए सियासत का दावत-ए-इफ्तार, जानें आज कहां है पार्टी

नई दिल्ली। समझने ही नहीं देती सियासत हम को सच्चाई। कभी चेहरा नहीं मिलता कभी दर्पन नहीं मिलता। अज्ञात का ये शेर वर्तमान की राजनीति पर सटीक बैठ रहा है। इफ्तार पार्टी के बहाने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रिझाने का और उसपर राजनीति का दौर चल रहा है। बुधवार को कई राजनैतिक दल इफ्तार पार्टी का आयोजन करा रहे हैं।
कांग्रेस की दावत में शामिल होंगे विपक्षी नेता

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के ताज पैलेस में इफ्तार पार्टी देने जा रहे हैं। कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल की ये पहली इफ्तार पार्टी है। राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शिरकत करने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पार्टी से विपक्षी एकजुटता की जमीन भी तैयार हो सकती है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान सोनिया गांधी ने 2015 में इफ्तार का आयोजन किया था।
मुख्तार अब्बास ने साधा राहुल पर निशाना

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी आज अपने आवास 7 सफदरजंग रोड पर इफ्तार का आयोजन करने जा रहे हैं। उनकी इस इफ्तार पार्टी में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पीड़ित महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। वही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सियासी फायदे के लिए इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नकवी ने कहा कि मैंने जरूरतमंदों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1006776677551280128?ref_src=twsrc%5Etfw
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया न्योता
बिहार में भी इफ्तार पार्टी के बहाने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के खिलाफ घेरेबंदी की तैयारी कर रहे है। तेजस्वी की इफ्तार पार्टी के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। इफ्तार के लिए तेजस्वी यादव बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मिलने गए। सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में होने जा रही इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री होने के नाते इस इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया है और भी जितने प्रमुख नेता हैं उन्हें बुलाया गया है। यही नहीं तेजस्वी ने बिहार सरकार में सहयोगी दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा को भी इफ्तार पार्टी का निमंत्रण दिया है। माना जा रहा है कि इफ्तार पार्टी के आयोजन के जरिए महगठबंधन अपनी एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश करेगा। इससे पहले मंगलवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के आवास पर भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें महागठबंधन के तमाम नेता पहुंचे थे।
आरजेडी आज देगी इफ्तार पार्टी, निमंत्रण पत्र पर गायब दिखा लालू यादव का नाम


जद-यू ने NDA नेताओं को बुलाया
आज ही पटना के हज भवन में कांग्रेस छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड में गए पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। कहा जा रहा है जेद-यू ने एनडीए के नेताओं को इफ्तार-ए-दावत दिया है।

Home / Political / मुसलमानों को लुभाने के लिए सियासत का दावत-ए-इफ्तार, जानें आज कहां है पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो