2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरजेडी आज देगा इफ्तार पार्टी, निमंत्रण पत्र पर गायब दिखा लालू यादव का नाम

आरजेडी की ओर से दी जाने वाले दावत-ए-इफ्तार में पार्टी मुखिया लालू प्रसाद यादव नदारद रहेंगे जबकि आरजेडी नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:04 PM IST

Lalu Prasad Yadav

आरजेडी आज देगी इफ्तार पार्टी, निमंत्रण पत्र पर गायब दिखा लालू यादव का नाम

नई दिल्ली। रमजान के पाक महीने में लगभग सभी पार्टियां मुसलमानों को लुभाने के लिए दावत-ए-इफ्तार दे रही हैं। एक ओर जहां कांग्रेस आज दिल्ली में इफ्तार के बहाने विपक्षी नेताओं को एकजुट करने कर रही है। दूसरी ओर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को दावत दे रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर बुधवार शाम दावत-ए-इफ्तार दी जा रही है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि पार्टी के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद का नाम भी नहीं है।

इफ्तार में शामिल नहीं होंगे लालू

यह कोई पहला मौका नहीं है कि आरजेडी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। पहले भी आरजेडी इफ्तार पार्टी देता रहा है, लेकिन उन पार्टियों में लालू प्रसाद खुद मेजबानी करते नजर आते थे। इस बीच हैरान करने वाली बात ये है कि इसबार इफ्तार में लालू यादव शामिल नहीं हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है महागठबंधन

कार्रड पर राबड़ी,तेज और तेजस्वी का नाम

विधान परिषद की विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी, विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव और विधानसभा सदस्य तेजप्रताप यादव का नाम निमंत्रण पत्र पर हैं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम निमंत्रण पत्र से गायब है। पार्टी का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से इस इफ्तार पार्टी में लालू प्रसाद शिरकत नहीं करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार को भेजा दावत

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर इस इफ्तार पार्टी का इंतजाम किया गया है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि इस पार्टी में विपक्ष के तमाम नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। तेजस्वी खुद बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलकर इस इफ्तार पार्टी में आने का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि मंगलवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के आवास पर भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें महागठबंधन के तमाम नेता पहुंचे थे।