scriptअमित शाह की रैली में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, कहा- ममता राज में तालिबानी ताकतें कर रही हैं काम | kolkatta: riot in BJP President Amit Shahs rally, sambit Patra said- Taliban forces are working in Mamta Government | Patrika News
राजनीति

अमित शाह की रैली में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, कहा- ममता राज में तालिबानी ताकतें कर रही हैं काम

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा ‘एक ओर कोलकाता में लोकतंत्र को बचाने के लिए गठबंधन बनाकर रैली की जाती है वहीं दूसरी ओर भाजपा को रथ यात्रा नहीं निकालने दी जाती है, रैली नहीं करने दी जाती है।

नई दिल्लीJan 29, 2019 / 09:03 pm

Anil Kumar

अमित शाह की रैली में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, कहा- ममता राज में तालिबानी ताकतें कर रही हैं काम

अमित शाह की रैली में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, कहा- ममता राज में तालिबानी ताकतें कर रही हैं काम

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सियासी जंग जारी है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस बीच अमित शाह की रैली स्थल के पास एक बड़ी घटना घट गई। कुछ लोगों ने अमित शाह की रैली में शामिल होने आए लोगों के बस पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। इसके बाद देखते ही देखते रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल इस घटना के पीछे कौन लोग हैं यह सामने नहीं आया है।

https://twitter.com/sambitswaraj?ref_src=twsrc%5Etfw

 

भाजपा का टीएमसी पर वार

बता दें कि इस घटना के बाद भाजपा ममता सरकार पर हमलावर हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह सब ममता सरकार के कहने पर ही हुआ है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा ‘एक ओर कोलकाता में लोकतंत्र को बचाने के लिए गठबंधन बनाकर रैली की जाती है वहीं दूसरी ओर भाजपा को रथ यात्रा नहीं निकालने दी जाती है, रैली नहीं करने दी जाती है। भाजपा की रैलियों में आग लगाना, लोगों पर हमला करना लोकतंत्र की रक्षा है या लोकतंत्र की हत्या है?’ पात्रा ने आगे कहा ‘टीएमसी के कार्यकर्ता खुले आम पत्थरबाजी करते हैं, सड़कों पर आगजनी करते हैं और बसों में से भाजपा के कार्यकर्ताओं को निकालकर पीटा जाता है और पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रहती है।’ संबित पात्रा यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा ‘ममता जी के राज में तालिबानी ताकतें काम कर रही हैं, ये आगजनी की घटनाएं इस बात का पर्दाफाश करती हैं। पश्चिम बंगाल में ममता जी का जनमत समाप्त हो चुका है। भाजपा के बढ़ते जनमत से ममता बनर्जी डर गई हैं। आज बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में जिन बसों में बैठकर लोग आये थे, उन बसों को टीएमसी के गुंडों द्वारा तोड़ने और जलाने की कोशिश की गई। बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि ‘टीएमसी हमारे शक्तिप्रदर्शन से घबरा गई है और इस तर हिंसा को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सबकुछ पुलिस के सामने हुआ। सबसे बड़ी बात कि हमलावरों ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा।’

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / अमित शाह की रैली में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, कहा- ममता राज में तालिबानी ताकतें कर रही हैं काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो