scriptकुमारी शैलजा-अभिषेक मनु सिंघवी की CWC में एंट्री, इस कदम के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति? | Kumari Selja, Abhsihek Singhvi CWC Members, congress strategy | Patrika News
राजनीति

कुमारी शैलजा-अभिषेक मनु सिंघवी की CWC में एंट्री, इस कदम के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Congress Working Committee: कांग्रेस ने एक बड़े निर्णय में कांग्रेस की कार्यसमिति में बदलाव किया है। आज कुमारी शैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी को इस समिति में एंट्री दी है। इसके पीछे कांग्रेस की खास रणनीति है।

Jun 23, 2022 / 05:00 pm

Mahima Pandey

Kumari Selja, Abhsihek Singhvi Made CWC Members, congress strategy behind it

Kumari Selja, Abhsihek Singhvi Made CWC Members, congress stragtegy behind it

कांग्रेस ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य बनाया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के पूर्व सांसद टी सुब्बारामी रेड्डी को CWC का स्थाईऔर यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। गौर करें तो CWC में कुमारी शैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी की एंट्री यूं ही नहीं कराई गई है। इसके पीछे कांग्रेस हाई कमान की खास रणनीति है।
नैशनल हेराल्ड कनेक्शन
नैशनल हेराल्ड मामले में जिस तरह से राहुल गांधी और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी हैं उसके बाद मनु सिंघवी की एंट्री काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। ये एंट्री तब दी गई है जब प्रमुख कानूनी विशेषज्ञ कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है। नैशनल हेराल्ड मामले में अभिषेक मनु सिंघवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में CWC में उनकी एंट्री भी खास हो जाती है।

यह भी पढ़ें

मान-मनोव्वल का दौर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं के साथ की बैठक और भाजपा अब ये करेगी



फोकस में हरियाणा चुनाव
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अपना कद मजबूत करना चाहती है। 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन उससे पहले भी होने वाले निकाय और उपचुनाव में कांग्रेस के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराना महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में हरियाणा में पार्टी के नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के प्रयास तहत भी CWC में कुमारी शैलजा की एंट्री को देखा जा रहा है।

दरअसल, शैलजा को हरियाणा से राज्यसभा सीट नहीं मिल सकी। एक तरफ भूपिंदर हुड्डा अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे। गुटबाजी के कारण कांग्रेस को राज्य के निकाय चुनावों में हावी दिखा। हुड्डा को 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए फ्री हैंड मिला हुआ है जिससे बाकी गुटों में नाराजगी है। इसी को पाटने के लिए कुमारी शैलजा की एंट्री CWC में कराई गई है।

यह भी पढ़ें
 

नपा अध्यक्ष होगी सामान्य महिला, कांग्रेस-भाजपा दोनों का इस पर फोकस, वार्डों से महिलाओं की दावेदरी ज्यादा





Home / Political / कुमारी शैलजा-अभिषेक मनु सिंघवी की CWC में एंट्री, इस कदम के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो