भोपाल

MP Corona Update : 41604 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1048 मरीजों ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर बुधवार रात तक कोरोना के 870 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 41604 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1048 हैं।

भोपालAug 13, 2020 / 01:35 am

Faiz

MP Corona Update : 41604 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1048 मरीजों ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 870 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41604 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 169 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 337 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 91 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 232 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1048 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना काल में मेडिकल वेस्ट डिस्पोज करने में बरती लापरवाही, तो भुगतना पड़ेगा भारी जुर्माना


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 169 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9069 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 2656 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 337 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 6076 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना का असर, आजादी के दिन से पहली बार मुख्य समारोह में नहीं होगी मार्च पास्ट


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 91 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7961 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 232 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 6072 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1657 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : क्या पेट के कीड़े मारने वाली ये दवा कोरोना के इलाज में हुई है कारगर, जानिए सच


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1365 हो गई है। जिले में अब तक 75 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 159 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1824 हो चुकी है। यहां 11 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1654 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 159 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3100 हो गई है। शहर में अब तक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 2422 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 658 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 814 हो गई है। इनमें से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 640 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 136 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 204 हो गई है। इनमें से 5 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 88 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 503 हो गई है। इनमें से 14 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 422 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 67 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 479 हो गई है। इनमें से 8 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 347 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 503 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 457 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 21 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 514 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 474 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1979 हो चुकी है। जबकि, 41 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 1355 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 583 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 278 हो चुकी है। इनमें से 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 164 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 102 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 59 हो चुकी है। इनमें से 46 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 13 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 520 हो चुकी है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 428 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 81 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 556 हो गई है। 14 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 83 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 41 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 29 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 379 हो गई है। इनमें से 3 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 308 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 56 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 42 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 12 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 403 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 336 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 61 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 106 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 85 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 17 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 212 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 149 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 61 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 85 हो चुकी है। इनमें से 82 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 119 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 88 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 17 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 166 हो चुकी है। इनमें से 130 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 36 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 902 हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 625 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 269 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 303 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 231 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 399 हो चुकी है। इनमें से 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 348 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 233 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 168 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 187 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 82 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 503 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 390 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 103 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 100 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 67 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 229 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 208 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 15 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 297 हो गई है। इनमें से 9 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 199 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 89 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 217 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 712 हो गई है। इनमें 20 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 622 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 70 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 34 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 38 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 846 हो गई है। इनमें 9 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 726 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो गई है। इनमें, 101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 422 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 340 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो गई है। इनमें से अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 258 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 105 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। इनमें से 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 313 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 21 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 290 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 241 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 339 हो गई है। इनमें से 9 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गई हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 158 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.